Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

"मैं कबड्डी छोड़ दूंगा…"- पवन सहरावत ने तमिल थलाइवाज द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पर दिया बड़ा बयान

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 14, 2025 at 2:13 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 15, 2025 at 3:30 PM (GMT+5:30)
"मैं कबड्डी छोड़ दूंगा…"- पवन सहरावत ने तमिल थलाइवाज द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर दिया बड़ा बयान

तमिल थलाइवाज ने PKL 12 के बीच सीजन में ही पवन सहरावत को टीम से निकाल दिया।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के बीच में फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली खबर आई थी, जब तमिल थलाइवाज की टीम ने अपने कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी पवन सहरावत को टीम से निकाल दिया। तमिल थलाइवाज ने अनुशासनात्मक कारणों के चलते पवन सहरावत को टीम से हटाया था।

अपने आधिकारिक बयान में तमिल थलाइवाज की टीम ने बताया था कि काफी सोच विचार करने के बाद कोड ऑफ कंडक्ट को ध्यान में रखते हुए पवन को अनुशासनात्मक कारणों से टीम से बाहर करने का फैसला लिया गया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अगर मैं गलत हुआ तो मैं कबड्डी खेलना छोड़ दूंगा – पवन सहरावत

इस घटना के बाद पवन सहरावत ने एक वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,” नमस्कार आप सभी को। कल की पोस्ट के बाद आप सभी के काफी कॉल और मैसेज आये जिसके लिए मेरी तरफ से आप सब को बहुत सारा प्यार और बहुत सारा धन्यवाद। सीजन 9 में मैं इसी टीम में था और उस समय मेरी सर्जरी से लेकर भारतीय टीम तक के सफर में ओनर ने काफी मदद की थी।”

पवन ने आगे कहा,” कोच संजीव बालियान साहब ने भी मेरी काफी मदद की और कैंप से ही उन्होंने काफी साथ दिया। अर्जुन (देशवाल) मेरा छोटा भाई है और उसके साथ मिलकर भी मैंने टीम को लेकर काफी प्लान बनाये थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट में किसी एक व्यक्ति के कारण वो सारे प्लान पर हम काम नहीं कर पाए और टीम ने मुझे अनुशासनात्मक कारणों से हटाने का फैसला ले लिया।”

पवन ने बताया कि वह भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्हें पता है कि अनुशासन के साथ कैसे खेलना होता है। पवन ने कहा,” टीम ने जो मेरे ऊपर इल्जाम लगाए हैं, अगर वो 1% भी कहीं से सही हो तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैं कबड्डी खेलना छोड़ दूंगा। मैं कहीं से गलत नहीं हूँ और इस बात पर कायम रहूंगा। आपलोग मुझे ऐसे ही सपोर्ट करते रहें और तमिल थलाइवाज के लिए मेरा यही मैसेज है कि आपलोग अच्छा खेलें और टीम को बहुत ऊपर तक लेकर जाएँ।”

गौरतलब है कि PKL 12 में पवन सहरावत की तमिल थलाइवाज की टीम में वापसी हुई थी और ऑक्शन में उन्हें 59.50 लाख में खरीदा गया था।

पवन सहरावत का PKL 12 में प्रदर्शन

PKL 12: U Mumba beat Pawan Sehrawat's Tamil Thalaivas in thrilling encounter
Pawan Sehrawat in action

PKL 12 में पवन सहरावत की तमिल थलाइवाज की टीम में वापसी हुई थी और ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि इससे टीम को काफी फायदा मिलेगा। इससे पहले पवन नौवें सीजन में भी तमिल थलाइवाज की टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन उस समय उन्हें चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। वह सीजन 9 में सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे।

सीजन 12 की बात करें तो पवन को थलाइवाज ने सीजन से पहले अपना कप्तान नियुक्त किया था और फैंस को उम्मीद थी की वह कमाल का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, पवन की शुरुआत 12वें सीजन में कुछ खास नहीं हुई। वह सिर्फ तीन ही मैच खेल पाए, जिसके बाद टीम ने उन्हें बाहर कर दिया।

पवन इस सीजन एक भी सुपर 10 नहीं लगा सके और पहले मैच में 9 रेड पॉइंट लेने के बाद उन्होंने अगले दो मैचों में सिर्फ 7 और 6 रेड पॉइंट लिए।

पीकेएल 12 में पवन सहरावत ने कितने मैच खेले?

पीकेएल 12 में पवन ने तीन मैच खेले।

तमिल थलाइवाज ने पवन सहरावत को टीम से बाहर क्यों निकाला?

तमिल थलाइवाज ने अनुशासनात्मक कारणों के चलते पवन को टीम से हटाया था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.