Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: प्लेऑफ और फाइनल के तारीखों, वेन्यू का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरु होगा ट्रॉफी के लिए अंतिम घमासान

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 10, 2025 at 4:23 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 10, 2025 at 4:28 PM (GMT+5:30)
PKL 12: प्लेऑफ और फाइनल के तारीखों, वेन्यू का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरु होगा ट्रॉफी के लिए घमासान

सीजन 3 के बाद पहली बार प्रमुख शहर को मिली है PKL के प्लेऑफ की मेजबानी।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का लीग स्टेज अपने चरम पर है और वाइजैग एवं जयपुर लेग के बाद चेन्नई लेग भी अपनी समाप्ति पर है। 11 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक PKL 12 के लीग स्टेज का आखिरी लेग दिल्ली में खेला जाएगा।

अंक तालिका के हिसाब से दबंग दिल्ली की टीम 13 मैचों में 11 जीत और 22 पॉइंट के साथ टॉप आठ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दबंग दिल्ली के बेहतरीन फॉर्म के बीच उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है। चलिए हम आपको बताते हैं-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कब और कहां खेले जाएंगे PKL 12 के प्लेऑफ और फाइनल

बता दें 23 अक्टूबर को लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ के मुकाबले भी दिल्ली में ही खेले जाएंगे। इसके अलावा प्लेऑफ के बाद फाइनल मुकाबला भी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

पांचवें से आठवें स्थान की टीमों के बीच प्ले-इन मुकाबले 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 अक्टूबर को प्लेऑफ मुकाबले होंगे। PKL 12 का फाइनल मुकाबला टॉप 2 टीमों के बीच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

लगभग 10 साल बाद दिल्ली को मिली PKL प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी

गौरतलब है कि इससे पहले 2016 की शुरुआत में खेले गए तीसरे सीजन का सेमीफाइनल, तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल मैच दिल्ली में ही खेला गया था। उस सीजन पटना पाइरेट्स ने फाइनल में यू मुम्बा को हराकर खिताब जीता था।

पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। अब लगभग 10 साल बाद फिर से दिल्ली के फैंस को प्रो कबड्डी लीग के प्लेऑफ और फाइनल को देखने का मौका मिलेगा।

बात अगर प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन की करें, तो इस बार 12 में से आठ टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। पांचवें से आठवें स्थान की टीमें प्ले-इन मुकाबले खेलेगी और जीतने वाली टीम एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई करेगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम मिनी-क्वालीफ़ायर खेलेगी जिसकी विजेता टीम आगे जाएगी और हारने वाली टीम के पास टूर्नामेंट में बने रहने का एक और मौका रहेगा।

पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालीफ़ायर 1 खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम सीधे फाइनल में जाएगी। हारने वाली टीम को क्वालीफ़ायर 2 में एक और मौका मिलेगा।

दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन टॉप 2 की प्रबल दावेदार

दबंग दिल्ली के अलावा पुनेरी पलटन का फॉर्म भी काफी अच्छा है। 13 मैचों में 10 जीत के साथ वह दूसरे स्थान पर हैं और उनका भी प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। तेलुगु टाइटंस की टीम 16 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है और वह भी आने वाले मैचों में टॉप 2 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।

दूसरी तरफ अगर अंक तालिका के नीचे की टीमों की बात करें तो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पटना पाइरेट्स, यूपी योद्धा, बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स का टॉप 8 में जाना बेहद मुश्किल लग रहा है।

PKL 12 के प्लेऑफ और फाइनल कहां खेले जाएंगे?

दिल्ली में PKL 12 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।

PKL 12 के प्लेऑफ और फाइनल मैच कब खेले जाएंगे?

प्लेऑफ 25 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 31 अक्टूबर को फाइनल होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.