Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 10 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 3, 2025 at 6:00 AM (GMT+5:30)
Modified at :September 3, 2025 at 6:00 AM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 10 तक

दबंग दिल्ली और जयपुर की जीत से शुरुआत, पटना पाइरेट्स की लगातार दूसरी हार।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 2 सितम्बर को भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। दूसरे मैच में नजदीकी मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 39-36 से हराया और उन्होंने भी जीत के साथ अपनी शुरुआत की।

पहले मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने सुपर 10 लगाया और 15 रेड पॉइंट हासिल किये। उनके अलावा नीरज नरवाल ने मैच में 7 पॉइंट लिए जिसमें 6 रेड पॉइंट शामिल थे। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेजा ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए लेकिन उन्हें बाकी किसी खिलाड़ी का वैसा साथ नहीं मिला और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार ने सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए और उनके साथ अली चौबतरश ने 8 रेड पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स की तरफ से दिग्गज रेडर मनिंदर सिंह ने सुपर 10 के साथ 15 और एम सुधाकर ने 9 रेड पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस के नहीं चलने की वजह से पटना को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 10
PKL 12 Points Table after match 10

PKL 12 के पांचवें दिन के बाद पुनेरी पलटन पहले स्थान पर कायम है। दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पहली जीत के साथ पांचवें और छठे स्थान पर है। पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स की टीम लगातार दो हारों के साथ आठवें और नौवें स्थान पर है।

अर्जुन देशवाल के नाम अभी तक सबसे ज्यादा रेड पॉइंट

PKL 12 के पांचवें दिन के बाद तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 24 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। पटना पाइरेट्स के मनिंदर सिंह 22 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 21 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं और उनके साथ यूपी योद्धा के गगन गौड़ा भी 21 पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक 19 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।

  • 1. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 24 पॉइंट्स
  • 2. मनिंदर सिंह (पटना पाइरेट्स) – 22 पॉइंट्स
  • 3. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 21 पॉइंट्स
  • 4. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 21 पॉइंट्स
  • 5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 19 पॉइंट्स

डिफेंस में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ सुमित टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के पांचवें दिन के बाद यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 13 टैकल पॉइंट के साथ पहले और पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 9 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 8 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

तमिल थलाइवाज के हिमांशु और यूपी योद्धा के आशु सिंह 7-7 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

  • 1. सुमित (यूपी योद्धा) – 13 पॉइंट्स
  • 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 9 पॉइंट्स
  • 3. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 8 पॉइंट्स
  • 4. हिमांशु (तमिल थलाइवाज) – 7 पॉइंट्स
  • 5. आशु सिंह (यूपी योद्धा) – 7 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.