Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 105 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 23, 2025 at 6:21 AM
Modified at :October 23, 2025 at 6:21 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 105 तक

पटना पाइरेट्स, हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 22 अक्टूबर को तीन धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगु टाइटंस को 45-34 से हराया और 10वीं जीत दर्ज की। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए और शिवम पटारे ने 8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में राहुल सेतपाल ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।

तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने सुपर 10 के साथ 15 रेड और साथ में 1 टैकल पॉइंट लिया। कप्तान विजय मलिक फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रेड पॉइंट ले सके। डिफेंस में अंकित ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और इसी वजह से टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने बंगाल वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 54-24 से हराया और 10वीं जीत दर्ज की। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में दीपक शंकर ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। इसके अलावा डिफेंस में कप्तान योगेश और संजय ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बंगाल वॉरियर्स की तरफ से हिमांशु नरवाल ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में फूल चंद्र ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। इन दोनों के अलावा सभी खिलाड़ी लगभग फ्लॉप रहे और यही बंगाल की करारी हार का कारण रहा।

तीसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को 61-26 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। पटना की तरफ से अयान ने सुपर 10 के साथ 20 और अंकित कुमार ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नवदीप ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए।

दबंग दिल्ली की तरफ से अक्षित ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनका अलावा किसी ने प्रभावित नहीं किया और टीम को जबरदस्त तरीके से हार का सामना करना पड़ा।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 105
PKL 12 Points Table after match 105

PKL 12 में 22 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर है और दबंग दिल्ली ने 18 मैचों में 13 जीत और 5 हार के साथ दूसरे स्थान पर लीग स्टेज का अंत किया। बेंगलुरु बुल्स की टीम 10वीं जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और तेलुगु टाइटंस की टीम 18 मैचों में आठवीं हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 10 जीत के साथ लीग स्टेज का अंत किया और पांचवें स्थान पर हैं। पटना पाइरेट्स की टीम 17 मैचों में 7 जीत के साथ आठवें स्थान पर आ गई है और उनके टॉप 8 में जाने की संभावनाएं बढ़ गई है। बंगाल वॉरियर्स ने 18 मैच में 6 जीत और 12 हार के साथ लीग स्टेज का अंत किया और वह खराब स्कोर अंतर के कारण आखिरी स्थान पर रहे।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल पहले स्थान पर कायम

PKL 12 में 22 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर टिके हुए हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 233 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 172 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 170 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
  • 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 233 पॉइंट्स
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 4. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 172 पॉइंट्स
  • 5. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 170 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप दहिया टॉप पर पहुंचे

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 22 अक्टूबर के मैचों के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 67 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 55 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस सीजन टैकल पॉइंट का अर्धशतक लगाने वाले चौथे डिफेंडर बने। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 50 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर चले गए हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली और यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार 49-49 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

  • 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 67 पॉइंट्स
  • 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 55 पॉइंट्स
  • 4. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 50 पॉइंट्स
  • 5. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 49 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन 13 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.