Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 12 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 4, 2025 at 1:04 AM
Modified at :September 4, 2025 at 10:31 PM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 12 तक

पुनेरी पलटन की लगातार तीसरी जीत, हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुम्बा को टाई ब्रेकर में हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 3 सितम्बर को भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को 45-36 से हराया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दूसरा मैच 36-36 से टाई होने के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने टाई ब्रेकर में यू मुम्बा को 7-6 से हराया।

पहले मैच में पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट के साथ एक टैकल पॉइंट भी हासिल किया। इसके अलावा आदित्य शिंदे ने भी सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में विशाल भारद्वाज ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए।

बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 17 रेड पॉइंट लिए लेकिन बाकी खिलाड़ी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट हासिल किये और विनय ने 8 रेड पॉइंट लिए। यू मुम्बा की तरफ से अजीत चौहान ने सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए लेकिन रेडिंग में उनका और किसी ने साथ नहीं दिया।

मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों को 5-5 रेड मिले और उसमें हरियाणा स्टीलर्स ने एक पॉइंट के अंतर से बाजी मारी।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 12
PKL 12 Points Table after match 12

PKL 12 के छठे दिन के बाद पुनेरी पलटन लगातार 3 जीत के साथ पहले स्थान पर कायम है। यू मुम्बा की टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। बंगाल वॉरियर्स और हरियाणा स्टीलर्स दो मैचों में 1-1 जीत के साथ छठे और आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंचे

PKL 12 के छठे दिन के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक 38 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पुनेरी पलटन के आदित्य शिंदे 26 पॉइंट के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं और यू मुम्बा के अजीत चौहान भी 26 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 24 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं और हरियाणा स्टीलर्स के शिवम पटारे 23 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 38 पॉइंट्स
  • 2. आदित्य शिंदे (पुनेरी पलटन) – 26 पॉइंट्स
  • 3. अजीत चौहान (यू मुम्बा) – 26 पॉइंट्स
  • 4. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज)  24 पॉइंट्स
  • 5शिवम पटारे (हरियाणा स्टीलर्स) – 23 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ सुमित टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के छठे दिन के बाद यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 13 टैकल पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 11 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पुनेरी पलटन के गौरव खत्री और गुरदीप 10-10 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन के ही विशाल भारद्वाज 8 टैकल पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1. सुमित (यूपी योद्धा) – 13 पॉइंट्स
  • 2. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 11 पॉइंट्स
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 10 पॉइंट्स
  • 4. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 10 पॉइंट्स
  • 5विशाल भारद्वाज (पुनेरी पलटन) – 8 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के छठे दिन कौनसी टीमें जीतीं?

पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स ने छठे दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.