Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 16 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 6, 2025 at 6:00 AM (GMT+5:30)
Modified at :September 6, 2025 at 6:00 AM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 16 तक

यू मुम्बा की टूर्नामेंट में तीसरी जीत, यूपी योद्धा को मिली पहली हार।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 5 सितम्बर को दो और मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यू मुम्बा ने एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 48-28 से हराया और अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा को 37-32 से हराया और अपनी दूसरी जीत हासिल की।

पहले मैच में यू मुम्बा की तरफ से अजीत चौहान ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में रिंकू ने हाई 5 पूरा किया और 5 टैकल पॉइंट लिए। लोकेश घोसलिया ने उनका बखूबी साथ दिया और डिफेंस में 4 टैकल पॉइंट हासिल किये।

बेंगलुरु बुल्स के न रेडर्स इस मैच में चले और न ही डिफेंडर। रेडिंग में सबसे ज्यादा 6-6 पॉइंट आशीष मलिक और अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने लिए। कप्तान आकाश शिंदे मैच में सिर्फ 3 रेड पॉइंट ही हासिल कर सके। डिफेंस में बुल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट दीपक शंकर ने लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया और इसी वजह से उनकी टीम को जीत मिली। राहुल अहरी और राहुल सेतपाल ने हाई 5 पूरा किया और क्रमशः 6 एवं 5 टैकल पॉइंट हासिल किये। रेडिंग में हरियाणा की तरफ से नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा 6 रेड पॉइंट लिए।

यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने सुपर 10 लगाया और 13 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनका बाकी किसी खिलाड़ी ने साथ नहीं दिया, जिसकी वजह से टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में हितेश ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए और कप्तान सुमित सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ही ले सके।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 16
PKL 12 Points Table after match 16

PKL 12 के आठवें दिन के बाद पुनेरी पलटन पहले स्थान पर कायम है लेकिन यू मुम्बा की टीम 6 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा हार के कारण चौथे स्थान पर खिसक गई है और हरियाणा स्टीलर्स जीत के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु बुल्स की टीम लगातार तीसरी हार के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर चली गई है।

यू मुम्बा के अजीत सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंचे

PKL 12 के आठवें दिन के बाद यू मुम्बा के अजीत चौहान 39 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक 38 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। यूपी योद्धा के गगन गौड़ा 34 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर हैं।

पुनेरी पलटन के आदित्य शिंदे 32 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर चले गए हैं। तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक 27 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1. अजीत चौहान (यू मुम्बा) – 39 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 38 पॉइंट्स
  • 3. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 34 पॉइंट्स
  • 4. आदित्य शिंदे (पुनेरी पलटन) – 32 पॉइंट्स
  • 5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 27 पॉइंट्स

डिफेंस में सुमित और लोकेश सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ पहले स्थान पर

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के आठवें दिन के बाद यूपी योद्धा के कप्तान सुमित और यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 15-15 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं।

पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 14 पॉइंट के साथ तीसरे और पुनेरी पलटन के ही गुरदीप 13 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यू मुम्बा के रिंकू अब 4 मैचों में 10 टैकल पॉइंट के साथ सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1. सुमित (यूपी योद्धा) – 15 पॉइंट्स
  • 2. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 15 पॉइंट्स
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 14 पॉइंट्स
  • 4. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 13 पॉइंट्स
  • 5. रिंकू (यू मुंबा) – 10 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन तीन जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के आठवें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा ने आठवें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.