Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 20 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 8, 2025 at 7:00 AM
Modified at :September 8, 2025 at 7:00 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 20 तक

दबंग दिल्ली की लगातार तीसरी जीत, तेलुगु टाइटंस की लगातार दूसरी जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 7 सितम्बर को भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने बंगाल वॉरियर्स को 44-34 से हराया और अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को रोमांचक मुकाबले में 36-35 से हराया और लगातार तीसरी जीत हासिल की।

पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत और विजय मलिक ने सुपर 10 लगाया। भरत ने मैच में 12 पॉइंट हासिल किए जिसमें 11 रेड पॉइंट थे, वहीं विजय मलिक ने मैच में 11 पॉइंट लिए जिसमें 10 रेड पॉइंट थे। डिफेंस में अंकित ने हाई 5 लगाया और मैच में 5 टैकल पॉइंट लिए।

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल ने लगातार तीसरा सुपर 10 लगाया और 13 रेड पॉइंट हासिल किये लेकिन टीम को एकतरफा हार से नहीं बचा सके। डिफेंस में नितेश कुमार (6 टैकल पॉइंट) और आशीष मलिक (5 टैकल पॉइंट) ने हाई 5 पूरा किया लेकिन बंगाल के तीन खिलाड़ियों का खाता न खोल पाना उनकी हार का प्रमुख कारण रहा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने लगातार तीसरा सुपर 10 लगाया और मैच में 20 रेड एवं 1 टैकल पॉइंट लिया। डिफेंस में दिल्ली की तरफ से सौरभ नंदल ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए।

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन रावल (14 रेड पॉइंट) और साहिल सतपाल (10 रेड पॉइंट) ने सुपर 10 लगाया लेकिन डिफेंस के फ्लॉप होने की वजह से उन्हें अंत में एक पॉइंट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 20
PKL 12 Points Table after match 20

PKL 12 के 10वें दिन के बाद पुनेरी पलटन पहले स्थान पर कायम है। दबंग दिल्ली की टीम 6 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है और तेलुगु टाइटंस की टीम बेहतर स्कोर अंतर के कारण 4 पॉइंट के साथ सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई। हार के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वॉरियर्स की टीम सातवें और आठवें स्थान पर हैं।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंचे

PKL 12 के 10वें दिन के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 51 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 45 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 40 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के अजीत चौहान 39 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं और तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक 37 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 51 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 45 पॉइंट्स
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 40 पॉइंट्स
  • 4. अजीत चौहान (यू मुम्बा) – 39 पॉइंट्स
  • 5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 37 पॉइंट्स

डिफेंस में सुमित और लोकेश के नाम अभी भी सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 10वें दिन के बाद यूपी योद्धा के कप्तान सुमित और यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 15-15 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर कायम हैं।

पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 14 पॉइंट के साथ तीसरे और पुनेरी पलटन के ही गुरदीप 13 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर अभी भी बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 11 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. सुमित (यूपी योद्धा) – 15 पॉइंट्स
  • 2. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 15 पॉइंट्स
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 14 पॉइंट्स
  • 4. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 13 पॉइंट्स
  • 5. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 11 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन तीन जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के 10वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस ने 10वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.