Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 32 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 14, 2025 at 7:00 AM (GMT+5:30)
Modified at :September 14, 2025 at 7:00 AM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 32 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स ने हासिल की तीसरी जीत, तेलुगु टाइटंस की तीन मैचों के बाद पहली हार।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 13 सितम्बर को भी 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 41-29 से हराया। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को 39-33 से हराया और लगातार तीन जीत के बाद टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। 

पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 11 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा अली चौबतरश ने मैच में 10 पॉइंट लिए जिसमें 9 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। डिफेंस में रेज़ा मीरबघेरी ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए और उनके साथ दीपांशु खत्री एवं आर्यन कुमार ने 3-3 टैकल पॉइंट हासिल किये।

यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 16 रेड पॉइंट लिए लेकिन रेडिंग में और किसी ने उनका साथ नहीं दिया। डिफेंस में भी कप्तान सुमित (4 टैकल पॉइंट) के अलावा कोई प्रभावित नहीं कर सका और यूपी को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में पुनेरी पलटन के डिफेंस का जलवा देखने को मिला और गौरव खत्री एवं विशाल भरद्वाज ने हाई 5 लगाया। गौरव खत्री ने 7 और विशाल भारद्वाज ने 6 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान असलम इनामदार ने मैच में 7 पॉइंट लिए जिसमें 5 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे। आदित्य शिंदे सिर्फ 5 रेड पॉइंट ही ले सके।

तेलुगु टाइटंस की तरफ से मैच में भरत ने सबसे ज्यादा 12 पॉइंट लिए जिसमें सुपर 10 के साथ 11 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। कप्तान विजय मलिक ने 7 रेड पॉइंट लिए, लेकिन डिफेंस में सिर्फ अवी दुहान ने 4 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा बाकी सभी फ्लॉप रहे।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 32
PKL 12 Points Table after match 32

PKL 12 के 16वें दिन के बाद पुनेरी पलटन की टीम पांचवीं जीत के साथ फिर से टॉप पर पहुंच गई है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम तीसरी जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। तेलुगु टाइटंस की टीम तीसरी हार के बावजूद चौथे स्थान पर बनी हुई है और यूपी योद्धा की टीम तीसरी हार के साथ नौवें स्थान पर चली गई है।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 के 16वें दिन के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 76 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 75 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 74 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 67 पॉइंट के साथ अब चौथे स्थान पर चले गए हैं। यूपी योद्धा के गगन गौड़ा 62 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 76 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 75 पॉइंट्स 
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 74 पॉइंट्स
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 67 पॉइंट्स
  • 5. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 62 पॉइंट्स

गौरव खत्री सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 16वें दिन के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 26 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 19 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 17 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

पुनेरी पलटन के विशाल भारद्वाज और गुरदीप भी 17-17 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर ही हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 26 पॉइंट्स
  • 2. सुमित (यूपी योद्धा) – 19 पॉइंट्स
  • 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 17 पॉइंट्स 
  • 4. विशाल भारद्वाज (पुनेरी पलटन) – 17 पॉइंट्स
  • 5. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 17 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गए हैं।

PKL 12 के 16वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन ने 16वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.