Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 38 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 18, 2025 at 12:09 AM (GMT+5:30)
Modified at :September 18, 2025 at 12:10 AM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 38 तक

दबंग दिल्ली की लगातार छठी जीत, पटना पाइरेट्स को मिली एक और हार।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 17 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को 33-29 से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 43-32 से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की।

पहले मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक आज सिर्फ 2 पॉइंट ही ले सके लेकिन नीरज नरवाल ने रेडिंग में 8 पॉइंट लिए। दबंग दिल्ली की डिफेंस ने आज बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी के बदौलत उन्हें जीत मिली। फज़ल अत्राचली और सौरभ नंदल ने हाई 5 लगाते हुए 5-5 टैकल पॉइंट लिए। इनके अलावा सुरजीत सिंह ने 4 टैकल पॉइंट लिए।

तेलुगु टाइटंस की रेडिंग आज फ्लॉप रही और कप्तान विजय मलिक सिर्फ 5 रेड पॉइंट ले सके। बढ़िया फॉर्म में चल रहे भरत हूडा भी आज कुछ ख़ास नहीं कर सके और मैच में सिर्फ 3 पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में अजीत पवार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए लेकिन कोई भी हाई 5 नहीं लगा सका।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मैच में 15 पॉइंट लिए जिसमें सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट भी थे। डिफेंस में कप्तान जयदीप और हरदीप ने हाई 5 लगाए हुए 5-5 टैकल पॉइंट लिए। इनके अलावा राहुल सेतपाल ने भी 4 टैकल पॉइंट लिए।

पटना पाइरेट्स की तरफ से आज अयान सुपर 10 नहीं लगा सके और मैच में सिर्फ 6 रेड पॉइंट लिए। दिग्गज मनिंदर सिंह भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में नवदीप ने 4 और कप्तान अंकित ने 3 टैकल पॉइंट लिए लेकिन कोई भी हाई 5 नहीं लगा सका।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 38
PKL 12 Points Table after match 38

PKL 12 में 17 सितम्बर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम फिर से टॉप पर आ गई है। गत विजेता हरियाणा स्टीलर्स चौथी जीत के साथ सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। तेलुगु टाइटंस की टीम पांचवीं हार के साथ आठवें स्थान पर चली गई है और पटना पाइरेट्स की टीम पांचवीं हार के साथ 11वें स्थान पर कायम है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर बरकरार

PKL 12 में 17 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 93 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं।दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 77 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 74 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर ही हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान 73 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां 70 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 93 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 77 पॉइंट्स 
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 74 पॉइंट्स
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
  • 5. अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां (बेंगलुरु बुल्स) – 70 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ गौरव खत्री भी टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 17 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 26 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 20 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं और बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर भी 20 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली भी 20 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के मौजूदा कप्तान योगेश 19 टैकल पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 26 पॉइंट्स
  • 2. सुमित (यूपी योद्धा) – 20 पॉइंट्स
  • 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 20 पॉइंट्स 
  • 4. फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 20 पॉइंट्स 
  • 5. योगेश (बेंगलुरु बुल्स) – 19 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली लगातार छह जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

PKL 12 के 19वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स ने 19वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.