Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 44 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 21, 2025 at 7:00 AM
Modified at :September 21, 2025 at 7:00 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 44 तक

दबंग दिल्ली को आखिरकार मिली हार, हरियाणा स्टीलर्स की एक और जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 20 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली को 33-30 से हराया। यह दबंग दिल्ली की लगातार 6 जीत के बाद पहली हार है।

बता दें दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने नजदीकी मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 38-36 से हराया और लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले मैच में पटना पाइरेट्स की तरफ से अंकित कुमार ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट के साथ टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया।

डिफेंस में कप्तान अंकित ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा नवदीप ने 3 टैकल पॉइंट लिए। अयान ने मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 5 पॉइंट लिए, जिसमें 3 रेड और 2 टैकल पॉइंट शामिल थे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दबंग दिल्ली की तरफ से आशु मलिक सुपर 10 नहीं लगा सके और सिर्फ 6 रेड पॉइंट लिए। नीरज नरवाल ने रेडिंग में सबसे ज्यादा 8 पॉइंट लिए। दिल्ली का डिफेंस आज उस हिसाब से नहीं चला और सिर्फ एक ही डिफेंडर 3 टैकल पॉइंट ले सके। अंत में यही दिल्ली की पहली हार का कारण बना।

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने 9 और विनय ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान जयदीप और साहिल नरवाल ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए।

तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। डिफेंस में हिमांशु ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए लेकिन बाकी डिफेंडर ने कुछ ख़ास प्रभावित नहीं किया।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 44
PKL 12 Points Table after match 44

PKL 12 में 20 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम अभी भी पहले स्थान पर कायम है। दबंग दिल्ली की टीम पहली हार के बावजूद दूसरे स्थान पर मौजूद है और छठी जीत के साथ हरियाणा स्टीलर्स भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। तमिल थलाइवाज की टीम चौथी हार के साथ आठवें स्थान पर कायम है और पटना पाइरेट्स की टीम अपनी दूसरी जीत के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 में 20 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 109 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 87 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 83 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 79 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। पटना पाइरेट्स के अयान 76 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 109 पॉइंट्स
  • 2. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  87 पॉइंट्स
  • 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 83 पॉइंट्स 
  • 4. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 79 पॉइंट्स
  • 5अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  76 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ गौरव खत्री टॉप पर बरकरार

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 20 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 30 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गुरदीप 24 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप भी 24 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक और पुनेरी पलटन के विशाल भारद्वाज 23 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 30 पॉइंट्स
  • 2. गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 24 पॉइंट्स
  • 3. जयदीप (हरियाणा स्टीलर्स) – 24 पॉइंट्स 
  • 4. आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 23 पॉइंट्स
  • 5विशाल भारद्वाज (पुनेरी पलटन) – 23 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.