Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 50 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 26, 2025 at 10:48 AM
Modified at :September 28, 2025 at 12:01 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 50 तक

दबंग दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर पहुंची, यूपी योद्धा की टाई ब्रेकर में रोमांचक जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 25 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहला मैच 36-36 से टाई होने के बाद यूपी योद्धा ने टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को 6-5 से हराया। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में यू मुम्बा को 47-26 से हराया और अपनी सातवीं जीत दर्ज की।

पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान सुमित और आशु सिंह ने 4-4 एवं हितेश ने 3 टैकल पॉइंट लिए। गगन गौड़ा सिर्फ 6 रेड पॉइंट ही ले सके।

बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने सुपर 10 के साथ 10 रेड और एक टैकल पॉइंट लिए और आकाश शिंदे ने मैच में 7 पॉइंट लेकर उनका बढ़िया साथ दिया। हालांकि, बुल्स की डिफेंस कुछ ख़ास नहीं कर सकी और उसी वजह से अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैच टाई होने के बाद 5-5 रेड में यूपी योद्धा ने बाजी मारी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 23 रेड पॉइंट लिए। आशु के अलावा नीरज नरवाल ने 7 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में फज़ल अत्राचली ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।

यू मुम्बा की तरफ से संदीप ने फिर से सुपर 10 के साथ मैच में 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके सभी प्रमुख खिलाड़ी फ्लॉप रहे और इसी वजह से टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 50
PKL 12 Points Table after match 50

PKL 12 में 25 सितम्बर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम फिर से टॉप पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा की टीम चौथी जीत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु बुल्स की टीम हार के बावजूद छठे स्थान पर कायम है और यू मुम्बा की टीम पांचवीं हार के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

PKL 12 में 25 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 109 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक इस सीजन 100 रेड पॉइंट पूरा करने वाले तीसरे रेडर बने और 106 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 101 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा मिर्ज़ाइयां 83 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत और यूपी योद्धा के गगन गौड़ा 82-82 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 109 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 106 पॉइंट्स 
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  101 पॉइंट्स
  • 4. अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां (बेंगलुरु बुल्स) – 83 पॉइंट्स
  • 5गगन गौड़ा (यूपी योद्धा – 82 पॉइंट्स

गौरव खत्री सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 25 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 30 टैकल पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 29 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के कप्तान योगेश दहिया और दीपक शंकर 27-27 पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार और दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 26-26 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 30 पॉइंट्स
  • 2. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 29 पॉइंट्स
  • 3. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 27 पॉइंट्स
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 27 पॉइंट्स
  • 5फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 26 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली सात जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

PKL 12 के 25वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली ने 25वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.