PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 56 तक
पटना पाइरेट्स की एक और हार, पुनेरी पलटन को मिली सातवीं जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 30 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 37-28 से हराया और छठी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को 49-44 से हराया और अपनी सातवीं जीत दर्ज की।
पहले मैच में तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए और साथ में एक टैकल पॉइंट भी लिया। उनके अलावा भरत ने रेडिंग में 8 पॉइंट लिए। डिफेंस में अंकित ने 4 और शुभम शिंदे ने 3 टैकल पॉइंट लिए।
पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए लेकिन बाकी किसी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया। पटना पाइरेट्स की डिफेंस भी बुरी तरह फ्लॉप रही। कप्तान अंकित भी सिर्फ 1 टैकल पॉइंट ही ले सके।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
दूसरे मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने सुपर 10 लगाया और 18 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा पंकज मोहिते ने भी सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट लिए। कप्तान असलम इनामदार ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच में 7 पॉइंट लिए जिसमें 5 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे।
बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 25 रेड पॉइंट लिए लेकिन अकेले दम पर टीम को जीत नहीं दिला सके। डिफेंस में बंगाल की तरफ से कोई भी प्रभावित नहीं कर सका और अंत में वही उनके हार का कारण बना।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 30 सितम्बर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम अभी भी टॉप पर कायम है। पुनेरी पलटन की टीम सातवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तेलुगु टाइटंस की टीम छठी जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बंगाल वॉरियर्स की टीम छठी हार के साथ 10वें और पटना पाइरेट्स की टीम सातवीं हार एवं खराब स्कोर अंतर के कारण आखिरी स्थान पर है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 30 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 156 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 121 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 104 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस सीजन 100 रेड पॉइंट पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 94 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 156 पॉइंट्स
- 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 121 पॉइंट्स
- 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 109 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 104 पॉइंट्स
- 5. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 94 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में सुमित और नितेश टॉप पर कायम
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 30 सितम्बर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश और यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33-33 पॉइंट के साथ संयुक्त पहले स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 32 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप 31 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं और बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक भी 31 टैकल पॉइंट के साथ अब संयुक्त चौथे स्थान पर चले गए हैं।
- 1. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 33 पॉइंट्स
- 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 33 पॉइंट्स
- 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 32 पॉइंट्स
- 4. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 31 पॉइंट्स
- 5. आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 31 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
PKL 12 के 28वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?
तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन ने 28वें दिन जीत हासिल की।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
