PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 58 तक
जयपुर पिंक पैंथर्स ने छठी और यू मुम्बा ने पांचवीं जीत हासिल की।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 1 अक्टूबर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 37-36 से हराया। दूसरे मैच में यू मुम्बा ने एकतरफा मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 42-24 से हराया।
पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से किसी ने सुपर 10 और हाई 5 नहीं लगाया लेकिन इसके बावजूद अंत में उन्होंने एक पॉइंट के अंतर से मैच जीत लिया। रेडिंग में साहिल ने सबसे ज्यादा 7 पॉइंट लिए और डिफेंस में दीपांशु खत्री एवं आर्यन कुमार ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए।
हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा रेडिंग में शिवम पटारे ने 7 पॉइंट लिए। डिफेंस में हालांकि, सिर्फ राहुल सेतपाल ही प्रभावित कर सके और हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। नितिन कुमार आज एक भी पॉइंट नहीं ले सके और 13वें मिनट में मैच से बाहर हो गए।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से संदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार ने हाई 5 के साथ 6 और लोकेश घोसलिया ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए।
तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रेड पॉइंट ले सके। डिफेंस में नितेश कुमार ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और यही उनके एकतरफा हार का कारण बना।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 1 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम अभी भी टॉप पर कायम है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम छठी हार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और हरियाणा स्टीलर्स चौथी हार के साथ चौथे स्थान पर कायम है। यू मुम्बा की टीम पांचवीं जीत के साथ छठे स्थान पर आ गई है और तमिल थलाइवाज की टीम छठी हार के साथ नौवें स्थान पर चली गई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल का दबदबा बरकरार
PKL 12 में 1 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 156 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 121 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 104 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 96 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 156 पॉइंट्स
- 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 121 पॉइंट्स
- 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 109 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 104 पॉइंट्स
- 5. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 96 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में नितेश कुमार टॉप पर कायम
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 1 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश 38 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री और हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 32-32 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 31-31 टैकल पॉइंट के साथ अब संयुक्त पांचवें स्थान पर चले गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 38 पॉइंट्स
- 2. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 33 पॉइंट्स
- 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 32 पॉइंट्स
- 4. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 32 पॉइंट्स
- 5. आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 31 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
PKL 12 के 29वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?
जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा ने 29वें दिन जीत हासिल की।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
