Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 60 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 3, 2025 at 9:19 AM
Modified at :October 3, 2025 at 9:21 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 60 तक

पुनेरी पलटन की टाई ब्रेकर में रोमांचक जीत, यू मुम्बा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ फिर से मारी बाजी।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 2 अक्टूबर को दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए। पहला मैच 29-29 से टाई होने के बाद पुनेरी पलटन ने टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हराया और आठवीं जीत दर्ज की। दूसरा मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा और यू मुम्बा ने गुजरात जायंट्स को 40-25 से बुरी तरह हराया।

पहले मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने रेडिंग में सबसे ज्यादा 7 पॉइंट लिए। डिफेंस में गौरव खत्री और गुरदीप ने 4-4 एवं अबिनेष नदराजन ने 3 टैकल पॉइंट लिए।

बेंगलुरु बुल्स की तरफ से रेडिंग में अलीरेजा मिर्ज़ाइयां और आशीष मलिक ने 6-6 रेड पॉइंट लिए, लेकिन डिफेंस में कोई भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका और दीपक शंकर के नाम सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट रहे। मैच टाई होने के बाद 5-5 रेड में पुनेरी पलटन ने बाज़ी मारी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से संदीप का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है और उन्होंने सुपर 10 के साथ 15 रेड पॉइंट लिए। इसके अलावा संदीप ने एक टैकल पॉइंट भी लिया। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार ने फिर से हाई 5 पूरा किया और 7 टैकल पॉइंट उनके नाम रहे। रिंकू ने भी हाई 5 पूरा किया और 5 टैकल पॉइंट हासिल किये।

गुजरात की पूरी टीम में डिफेंस में सिर्फ लकी शर्मा ने प्रभावित किया और हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में राकेश सिर्फ 3 और अंकित दहिया 4 पॉइंट ही ले सके। मोहम्मदरेज़ा शादलू फिर से फ्लॉप रहे और मैच में सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ले सके।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 60
PKL 12 Points Table after match 60

PKL 12 में 2 अक्टूबर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम बेहतर स्कोर अंतर के कारण फिर से टॉप पर आ गई है। यू मुम्बा छठी जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु बुल्स की टीम छठे हार के बावजूद सातवें स्थान पर कायम है और गुजरात जायंट्स की टीम करारी हार के बाद खराब स्कोर अंतर के कारण एक बार फिर से आखिरी स्थान पर चली गई है।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 में 2 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 156 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 121 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 104 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 96 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 156 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 121 पॉइंट्स 
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  109 पॉइंट्स
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 104 पॉइंट्स
  • 5अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 96 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में नितेश कुमार टॉप पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 2 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 38 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 36 पॉइंट के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 32 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 31-31 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 38 पॉइंट्स
  • 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 36 पॉइंट्स
  • 3. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 33 पॉइंट्स
  • 4. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 32 पॉइंट्स
  • 5आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 31 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.