Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 62 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 4, 2025 at 6:21 AM (GMT+5:30)
Modified at :October 4, 2025 at 10:23 PM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 62 तक

दबंग दिल्ली की नौवीं जीत, तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 3 अक्टूबर को दो एकतरफा मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 43-26 से हराया और अपनी नौवीं जीत हासिल की। दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को 45-33 से हराकर चौंकाया।

पहले मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने एक और सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए और साथ में एक टैकल पॉइंट भी हासिल किया। डिफेंस में फज़ल अत्राचली ने 4 और सुरजीत सिंह ने 3 टैकल पॉइंट लिए।

यूपी योद्धा की तरफ से सिर्फ गगन गौड़ा ही प्रभावित कर सके और सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके सभी प्रमुख खिलाड़ी फ्लॉप रहे। कप्तान सुमित सांगवान डिफेंस में अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 22 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नितेश कुमार और आशीष ने सबसे ज्यादा 4-4 टैकल पॉइंट लिए।

हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से कप्तान जयदीप ही प्रभावित कर सके और हाई 5 के साथ उन्होंने 5 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में शिवम पटारे 5 और विनय सिर्फ 2 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में राहुल सेतपाल भी फ्लॉप रहे और 1 टैकल पॉइंट ही हासिल किया।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 62
PKL 12 Points Table after match 62

PKL 12 में 3 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम नौवीं जीत के साथ फिर से टॉप पर आ गई है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम पांचवीं हार के साथ छठे स्थान पर चली गई है। तमिल थलाइवाज की टीम पांचवीं जीत के साथ आठवें स्थान पर आ गई है। यूपी योद्धा की टीम छठी हार के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

PKL 12 में 3 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 156 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 134 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 118 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर चले गए हैं और इस सीजन 100 रेड पॉइंट पूरा करने वाले छठे रेडर बने।

जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 104 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 156 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 134 पॉइंट्स 
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 118 पॉइंट्स
  • 4. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 109 पॉइंट्स
  • 5. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 104 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार अभी भी टॉप पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 3 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 42 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 37 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 36 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 32 टैकल पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 42 पॉइंट्स
  • 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 37 पॉइंट्स
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 36 पॉइंट्स
  • 4. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 33 पॉइंट्स
  • 5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 32 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली नौ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.