Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 66 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 6, 2025 at 9:06 AM
Modified at :October 6, 2025 at 9:06 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 66 तक

तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 5 अक्टूबर को चेन्नई में दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने यूपी योद्धा को 40-35 से हराया। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने होम टीम तमिल थलाइवाज को 33-29 से हराया और अपनी छठी जीत दर्ज की। 

पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 14 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा कप्तान विजय मलिक ने 9 और प्रफुल्ल जवारे ने महत्वपूर्ण 4 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में शुभम शिंदे ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए। भरत और विजय मलिक ने PKL 12 में रेड पॉइंट का शतक भी पूरा किया।

यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 16 रेड पॉइंट लिए और उनके अलावा गुमान सिंह ने 8 रेड पॉइंट लिए। हालांकि, यूपी योद्धा का डिफेंस फ्लॉप रहा और अंत में वही उनके हार का कारण बना। कप्तान सुमित सांगवान खाता भी नहीं खोल सके। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने मैच में 10 पॉइंट लिए जिसमें 9 रेड पॉइंट थे। डिफेंस में संजय ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए और दीपक शंकर ने 4 टैकल पॉइंट लिए। 

तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल सुपर 10 नहीं लगा सके और मैच में उन्होंने 9 रेड पॉइंट लिए जिसके कारण अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में नितेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। 

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 66
PKL 12 Points Table after match 66

PKL 12 में 5 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है और तेलुगु टाइटंस की टीम सातवें जीत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। बेंगलुरु बुल्स छठी जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा अपनी-अपनी सातवीं हार के साथ आठवें और नौवें स्थान पर कायम है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

PKL 12 में 5 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 181 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 134 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 127 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 109 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 104 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं और तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा भी 104 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 181 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 134 पॉइंट्स 
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 127 पॉइंट्स
  • 4. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  109 पॉइंट्स
  • 5भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 104 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 5 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 46 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 38 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 37 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 34 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 33 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं और बंगाल वॉरियर्स के आशीष मलिक भी 33 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 46 पॉइंट्स
  • 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 38 पॉइंट्स
  • 3. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 37 पॉइंट्स
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 34 पॉइंट्स
  • 5आशीष मलिक (बंगाल वॉरियर्स) – 33 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली नौ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.