Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 72 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 9, 2025 at 7:23 AM (GMT+5:30)
Modified at :October 9, 2025 at 7:23 AM (GMT+5:30)
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 72 तक

तेलुगु टाइटंस की आठवीं जीत, पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को दूसरी बार दी मात।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 8 अक्टूबर को दो एकतरफा मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-29 से हराया। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को 37-27 से हराया और अपनी 10वीं जीत दर्ज की।

पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच में 20 पॉइंट लिए जिसमें सुपर 10 के साथ 16 रेड और 4 टैकल पॉइंट शामिल थे। कप्तान विजय मलिक ने मैच में 8 पॉइंट लिए जिसमें 7 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। डिफेंस में अंकित ने 3 टैकल पॉइंट लिए।

हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से रेडिंग में विनय (4 पॉइंट) और शिवम पटारे (2 पॉइंट) फ्लॉप रहे और इसी वजह से टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में कप्तान जयदीप ने 3 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 14 पॉइंट लिए जिसमें सुपर 10 के साथ 12 रेड और 2 टैकल पॉइंट शामिल थे। कप्तान असलम इनामदार ने मैच में 5 पॉइंट लिए। हालाँकि डिफेंस में किसी ने ख़ास प्रभावित नहीं किया।

यू मुम्बा की तरफ से अजीत चौहान ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए और उनके अलावा संदीप ने 7 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि यू मुम्बा का डिफेंस फ्लॉप रहा और इसी वजह से उन्हें भी एकतरफा हार मिली।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 72
PKL 12 Points Table after match 72

PKL 12 में 8 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। पुनेरी पलटन 10 जीत के साथ दूसरे और तेलुगु टाइटंस आठवीं जीत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। यू मुम्बा की टीम छठी हार के बावजूद चौथे स्थान पर बनी हुई है।  हरियाणा स्टीलर्स सातवीं हार के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है। 

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 में 8 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 181 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 153 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 135 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 120 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 181 पॉइंट्स
  • 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 153 पॉइंट्स
  • 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स 
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 135 पॉइंट्स
  • 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 120 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर बरकरार

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 8 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 51 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 42 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 39 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली 38 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित सांगवान 35 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  • 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स
  • 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 42 पॉइंट्स
  • 3. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 39 पॉइंट्स
  • 4. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 38 पॉइंट्स
  • 5. सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) – 35 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली 11 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.