Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 8 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 2, 2025 at 8:44 AM
Modified at :September 2, 2025 at 5:48 PM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 8 तक

पुनेरी पलटन और यूपी योद्धा की लगातार दूसरी जीत, गुजरात जायंट्स को मिली लगातार दूसरी हार।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 1 सितम्बर को भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने नज़दीकी मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 34-31 से हराया। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 41-19 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से डिफेंस में कप्तान सुमित और आशु सिंह ने हाई 5 लगाया और 5-5 टैकल पॉइंट हासिल किये। रेडिंग में यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए और दिग्गज खिलाड़ी मनिंदर सिंह सिर्फ 7 पॉइंट ही ले सके।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से डिफेंस में अबिनेश नदराजन ने हाई 5 के साथ सबसे ज्यादा 6 टैकल पॉइंट लिए। इसके अलावा गौरव खत्री और गुरदीप ने भी 4-4 टैकल पॉइंट हासिल किये। गुजरात जायंट्स की तरफ से कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू मैच में खाता भी नहीं खोले सके और रेडिंग में भी राकेश सिर्फ 6 पॉइंट ही ले सके।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 8
PKL 12 Points Table after match 8

PKL 12 के चौथे दिन के बाद पुनेरी पलटन लगातार दो जीत और बेहतर अंक अंतर के कारण सीधे टॉप पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा भी लगातार दूसरी जीत के साथ दूसरे स्थान पर चली गई है। गुजरात जायंट्स की टीम लगातार दो हार के साथ आखिरी स्थान पर है और पटना पाइरेट्स के नए सीजन की शुरुआत हार के साथ हुई।

अर्जुन देशवाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम

PKL 12 के चौथे दिन के बाद तमिल थलाइवाज के अर्जुन देशवाल 24 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 21 पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर हैं और उनके साथ यूपी योद्धा के गगन गौड़ा भी 21 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 19 पॉइंट के साथ चौथे और हरियाणा स्टीलर्स के शिवम पटारे 17 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 24 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 21 पॉइंट्स
  • 3. गगन गौड़ा (यूपी योद्धा) – 21 पॉइंट्स
  • 4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 19 पॉइंट्स
  • 5. शिवम पटारे (हरियाणा स्टीलर्स) – 17 पॉइंट्स

डिफेंस में सुमित के नाम सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के चौथे दिन के बाद यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 13 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 9 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 8 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

तमिल थलाइवाज के हिमांशु और यूपी योद्धा के आशु सिंह 7-7 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

  • 1. सुमित (यूपी योद्धा) – 13 पॉइंट्स
  • 2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 9 पॉइंट्स
  • 3. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 8 पॉइंट्स
  • 4. हिमांशु (तमिल थलाइवाज) – 7 पॉइंट्स
  • 5. आशु सिंह (यूपी योद्धा) – 7 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के चौथे दिन किन टीमों ने जीत हासिल की?

PKL 12 के चौथे दिन पुनेरी पलटन और यूपी योद्धा ने जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.