Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 80 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 13, 2025 at 6:31 AM
Modified at :October 13, 2025 at 6:33 AM
PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 80 तक

पुनेरी पलटन पहले स्थान पर पहुंची, बेंगलुरु बुल्स की एक और जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 12 अक्टूबर को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। पहला मैच 38-38 से टाई होने के बाद पुनेरी पलटन ने टाई ब्रेकर में दबंग दिल्ली को हराया और 12वीं जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने बंगाल वॉरियर्स को 43-32 से हराया।

पहले मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में गौरव खत्री ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान असलम इनामदार ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 6 पॉइंट लिए जिसमें 4 रेड और 2 टैकल पॉइंट शामिल था।

दबंग दिल्ली की तरफ से अजिंक्य पवार ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में सौरभ नंदल ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान फज़ल अत्राचली डिफेंस में फ्लॉप रहे और एक भी टैकल पॉइंट नहीं ले सके। मैच टाई होने के बाद पुनेरी पलटन ने 5-5 रेड के बाद 6-5 से बाजी मारी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 16 रेड और साथ में 2 टैकल पॉइंट भी लिए। डिफेंस में कप्तान योगेश फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 टैकल पॉइंट ले सके लेकिन दीपक शंकर ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए।

बंगाल वॉरियर्स की तरफ से कप्तान देवांक ने फिर से सुपर 10 लगाते हुए 13 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनका किसी ने साथ नहीं दिया और टीम को हार का सामना करना पड़ा। हिमांशु नरवाल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 7 पॉइंट लिए लेकिन बंगाल का डिफेंस फ्लॉप रहा।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 80
PKL 12 Points Table after match 80

PKL 12 में 12 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली को हराकर पुनेरी पलटन की टीम बेहतर स्कोर अंतर के कारण पहले स्थान पर पहुंच गई है। दबंग दिल्ली 12 जीत के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। बेंगलुरु बुल्स की टीम आठवीं जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बंगाल वॉरियर्स नौवीं हार के साथ 11वें स्थान पर कायम है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

PKL 12 में 12 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 220 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 159 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 135 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां 126 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 220 पॉइंट्स
  • 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 159 पॉइंट्स
  • 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स 
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  135 पॉइंट्स
  • 5अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां (बेंगलुरु बुल्स) – 126 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार की टॉप पर पकड़ मजबूत

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 12 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 53 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर और दबंग दिल्ली के सौरभ नंदल 45-45 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दबंग दिल्ली के फजल अत्राचली 44 टैकल पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 43 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।

  • 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 53 पॉइंट्स
  • 2. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 45 पॉइंट्स
  • 3. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 45 पॉइंट्स
  • 4. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 44 पॉइंट्स
  • 5गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 43 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन 12 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.