Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: टॉप पांच डिफेंडर्स जिनपर रहेगी सबकी निगाहें

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 28, 2025 at 3:02 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 28, 2025 at 3:03 PM (GMT+5:30)
PKL 12: टॉप पांच डिफेंडर्स जिनपर रहेगी सबकी निगाहें

PKL 12 में कई सारे डिफेंडर्स की टीम बदल गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का आगाज 29 अगस्त से होने वाला है, जिसका पहला लेग वाइजैग (विशाखापट्टनम) में खेला जाएगा। इस सीजन अगर रेडर्स अच्छे हैं, तो उन्हें टक्कर देने के लिए डिफेंडर्स भी कुछ कम नहीं है। हर टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ डिफेंडर मौजूद है, जो इस सीजन रेडर्स पर हावी होने के लिए तैयार है।

प्रो कबड्डी लीग के सीजन वैसे तो कई डिफेंडर्स हैं, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका प्रदर्शन देखने के लिए कबड्डी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए इस आर्टिकल में उन पांच डिफेंडर्स पर नजर डालते हैं, जिनपर PKL 12 में सबकी नजर टिकी रहेंगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. योगेश दहिया

योगेश दहिया दो सीजन दबंग दिल्ली में रहने के बाद सीजन 12 के लिए बेंगलुरु बुल्स में आ गए हैं। बुल्स ने ऑक्शन में उनपर 1.125 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। योगेश ने पिछले दोनों सीजन 70 से अधिक टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं और इस बार उनपर बेंगलुरु बुल्स के लिए उसी प्रदर्शन को दोहराने का भार होगा।

नीलामी में लगी मोटी रकम के कारण भी योगेश पर अच्छा करने का भार होगा। दिल्ली के लिए निरंतर अच्छा करते आ रहे, योगेश पर सबकी नजरें टिकी होंगी कि वो बेंगलुरु के लिए कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

4. सुनील कुमार

PKL winning captain Sunil Kumar talks about his legacy, bond with Parvesh Bhainswal & more
Sunil Kumar (Credits: Pro Kabaddi)

11वें सीजन में यू मुम्बा को शुरुआत में डगमगाना पड़ा, लेकिन सुनील कुमार ने अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ तक का सफर तय करवाया था। सुनील इस बार भी यू मुम्बा के लिए खेलेंगे और इस बार 400 टैकल पॉइंट्स क्लब में शामिल होने वाले हैं।

सुनील वही प्लेयर हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स को सीजन 9 का चैंपियन बनाया और उससे अगले सीजन भी अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। यू मुम्बा भी सुनील से बारहवें सीजन में ऐसी ही उम्मीद लगा रही होगी।

3. अंकुश राठी

खतरनाक लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर के रूप में पहचान बना चुके अंकुश राठी ने सिर्फ 3 सीजन में 227 टैकल पॉइंट्स अर्जित कर लिए हैं। वो आगामी सीजन में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स के मामले में धर्मराज चेरालाथन, सुरेंदर नाडा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं। अंकुश इस बार बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलेंगे, जिसने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।

अंकुश पिछले तीनों सीजन टॉप-10 डिफेंडर्स में शामिल रहे हैं। वो पीकेएल 12 में भी अपनी शानदार लय को बरकरार रख पाए तो जरूर इस बार बुल्स की किस्मत पलट सकते हैं, जो छठे सीजन के बाद कभी फाइनल में नहीं पहुंची है।

2. फजल अत्राचली

Fazel Atrachali
Fazel Atrachali (Credits: Pro Kabaddi)

PKL 12 के ऑक्शन में परदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई जैसे टॉप रेडर अनसोल्ड रहे थे। फजल अत्राचली पर भी अब वैसा ही संकट मंडराने लगा है, क्योंकि नीलामी में करोड़ों में बिकने वाले अत्राचली को दबंग दिल्ली ने उनके बेस प्राइस यानी सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था। उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में कमी नहीं आई है, लेकिन वो मैचों पर तगड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

अत्राचली के लिए PKL 12 को आखिरी सीजन के रूप में देखा जा सकता है, जहां उन्हें साबित करना होगा कि वह अब भी युवाओं को टक्कर देने की काबिलियत रखते हैं। अत्राचली अब तक प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 545 टैकल पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

1. नितेश कुमार

सीजन 10 में डेब्यू और उससे अगले ही सीजन में टॉप डिफेंडर्स में से एक बनना, नितेश कुमार ने बहुत जल्दी जमीन से आसमान तक का सफर तय कर लिया है। नितेश ने पिछले सीजन 77 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए और सीजन के टॉप 3 डिफेंडर्स में शामिल रहे।

वह अगले सीजन भी तमिल थलाइवाज के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। नितेश इस सीजन भी अच्छा कर पाए तो वो केवल थलाइवाज ही नहीं बल्कि प्रो कबड्डी लीग के सबसे चर्चित डिफेंडरों में से एक बन सकते हैं।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.