Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सुमित सांगवान बने यूपी योद्धाज के कप्तान, इस स्टार डिफेंडर को बनाया गया उपकप्तान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 12, 2025 at 1:21 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 13, 2025 at 1:29 PM (GMT+5:30)
PKL 12: सुमित सांगवान बने यूपी योद्धाज के कप्तान, इस स्टार डिफेंडर को बनाया गया उपकप्तान

यूपी ने अपने पुराने दिग्गज पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 29 अगस्त से इस बार के सीजन का आगाज होगा। इसके लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी खिलाड़ी इस वक्त कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पीकेएल के आगाज से पहले कई सारी टीमों के कप्तान का ऐलान हो चुका है तो कुछ टीमों के कप्तान घोषित होने बाकी हैं। इसी कड़ी में पीकेएल की जबरदस्त टीमों में से एक यूपी योद्धाज ने भी अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

यूपी योद्धाज ने आगामी सीजन के कप्तान के तौर पर अपने पुराने दिग्गज पर ही भरोसा जताया है। टीम के दिग्गज डिफेंडर सुमित सांगवान को इस सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

उन्होंने पिछले सीजन भी टीम के लिए यह जिम्मेदारी संभाली थी और इस सीजन भी वो इस भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा आशु सिंह को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। यूपी योद्धाज के मैनेजमेंट ने अपने दोनों मेन डिफेंडर्स को लीडरशिप की जिम्मेदारी दी है।

सुमित सांगवान के PKL करियर पर एक नजर

लेफ्ट कॉर्नर स्पेशलिस्ट सुमित सांगवान ने सातवें सीजन के दौरान अपना पीकेएल डेब्यू किया था और उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने लगातार यूपी योद्धाज के लिए जबरदस्त खेल दिखाया है। नितेश कुमार के साथ उनकी जोड़ी यूपी के लिए सुपरहिट साबित हुई थी।

सुमित सांगवान के अगर ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 112 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 338 पॉइंट्स हासिल किए हैं। उन्होंने अपने करियर में 24 हाई-फाइव लगाए हैं और 23 सुपर टैकल किए हैं। इस बार भी वो टीम में मेन डिफेंडर की भूमिका में होंगे।

आशु सिंह के PKL करियर पर एक नजर

आशु सिंह का भी पीकेएल करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने सुमित सांगवान के साथ ही डेब्यू किया था और लगातार बेहतर खेल दिखा रहे हैं। आशु सिंह के लिए पिछला सीजन उतना अच्छा नहीं गया था।

वह 23 मैचों में सिर्फ 38 ही पॉइंट्स हासिल कर पाए थे। इसके बावजूद यूपी योद्धाज ने उनके ऊपर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें टीम ने ना केवल रिटेन किया बल्कि इस सीजन के लिए उप कप्तान भी बना दिया है। आशु सिंह ने अभी तक अपने करियर में कुल मिलाकर 110 मैचों में 203 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

PKL 12 के लिए यूपी योद्धाज की पूरी टीम इस प्रकार है-

सुमित सांगवान (कप्तान), आशु सिंह (उप कप्तान), भवानी राजपूत, सुरेंदर गिल, गगन गौड़ा, केशव कुमार, गुमान सिंह, डोंग जियोन ली, जतिन सिंह, प्रणय राणे, शिवम चौधरी, हितेश, साहुल कुमार, महेंद्र सिंह, मोहम्मदरेजा कबोद्रांहगी, गंगाराम, सचिन महिपाल, जयेश महाजन और रौनक नैन।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

PKL 12 में यूपी योद्धाज का कप्तान कौन है?

लेफ्ट कॉर्नर स्पेशलिस्ट सुमित सांगवान को PKL 12 के लिए यूपी योद्धाज का कप्तान बनाया गया है।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.