Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9 : टॉप-5 स्टार खिलाड़ी जो पीकेएल ऑक्शन में काफी सस्ते में बीके

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 8, 2022 at 9:10 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9 : टॉप-5 स्टार खिलाड़ी जो पीकेएल ऑक्शन में काफी सस्ते में बीके

(Courtesy : PKL)

इन दिग्गज खिलाड़ियों के लिए टीमों ने ज्यादा बिडिंग नहीं की।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9 वें सीजन का ऑक्शन समाप्त हो गया है। दो दिनों तक चले ऑक्शन के दौरान टीमों ने अपने-अपने पसंदीदा प्लेयर्स के लिए जमकर बोली लगाई। इस पीकेएल ऑक्शन के दौरान पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। पवन सेहरावत पीकेएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। तमिल थलाइवाज ने उन्हें 2 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा। इसके बाद विकाश कंडोला के लिए भी काफी महंगी बोली लगी और अब वो पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हालांकि पीकेएल 9 के नीलामी के दौरान कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जिनके लिए उतनी बड़ी बोली नहीं लगी। इन खिलाड़ियों को काफी कम दाम में टीमों ने खरीदा। ये प्लेयर पीकेएल के काफी बड़े नाम हैं लेकिन बीते सीजन इनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसका असर ऑक्शन के दौरान साफ देखने को मिला। टीमों ने ज्यादा पैसे इनके लिए खर्च नहीं किए। हम आपको उन टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जिनके लिए ऑक्शन के दौरान काफी कम बोली लगी।

5.गिरीश एर्नाक - 20 लाख (बंगाल वॉरियर्स)

गिरीश एर्नाक पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर्स में से एक हैं। बीते सीजन गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने काफी प्रभावित किया था। उन्होंने 19 मैचों में 46 प्वॉइंट हासिल किए थे। इसके अलावा गिरीश के पास काफी एक्सपीरियंस है। अलग-अलग टीमों के लिए वो कई मुकाबले खेल चुके हैं और उनका ब्लॉक काफी जबरदस्त होता है। हालांकि इन सब खूबियों के बावजूद उनके लिए सीजन-9 के पीकेएल ऑक्शन के दौरान सिर्फ 20 लाख की ही बोली लगी।

4.टी आदर्श - 10 लाख (तेलुगु टाइटंस)

टी आदर्श ने बीते सीजन तेलुगु टाइटंस के लिए जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए उनके लिए सिर्फ 10 लाख की बोली लगना काफी चौंकाने वाला है। आदर्श ने सीजन-8 में 21 मैचों में 86 प्वॉइंट हासिल किए थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि टी आदर्श ने इन 86 में से 76 प्वॉइंट रेडिंग में लिए। वो टीम में एक मेन डिफेंडर के तौर पर खेल रहे थे लेकिन डिफेंस में वो सिर्फ 10 ही टैकल प्वॉइंट ला सके, जबकि रेडिंग में 76 प्वॉइंट हासिल किए। यही नहीं उन्होंने रेडिंग के कई बेहतरीन स्किल्स भी दिखाए। इससे पता चलता है कि उनके अंदर एक बेहतरीन ऑलराउंड क्षमता है।

3.नितिन तोमर - 20 लाख (यूपी योद्धा)

नितिन तोमर कबड्डी के लीजेंडरी प्लेयर्स में से एक हैं लेकिन पिछले कुछ साल से वो संघर्ष कर रहे हैं। पुनेरी पलटन के लिए सीजन-8 में वो 18 मुकाबलों में 61 प्वॉइंट ही हासिल कर पाए थे और पीकेएल 9 के ऑक्शन में उनके लिए सिर्फ 20 लाख की ही बोली लगी। हालांकि अगर सातवें सीजन से तुलना करें तो ये रकम काफी कम ही है। पुनेरी पलटन ने नितिन तोमर को सातवें सीजन के ऑक्शन में एक करोड़ 20 लाख की भारी भरकम रकम में खरीदा था लेकिन इस बार वो केवल 20 लाख ही हासिल कर पाए। निश्चित तौर पर उन जैसे दिग्गज के लिए ये रकम काफी कम कही जा सकती है।

2.राहुल चौधरी - 10 लाख

'शो' मैन राहुल चौधरी का लेवल पिछले कुछ सीजन से उतना अच्छा नहीं रहा है। वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और इसका असर ऑक्शन में उनकी प्राइस पर देखने को मिला है। इस बार के ऑक्शन में उनके लिए केवल 10 लाख की बोली लगी और जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें खरीदा। राहुल चौधरी पीकेएल में 800 प्वॉइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे और छठे सीजन की नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने उनके लिए एक करोड़ 29 लाख की बोली लगाई थी। हालांकि इस ऑक्शन के दौरान वो सिर्फ 10 लाख में सोल्ड हुए।

1.सिद्धार्थ देसाई - 20 लाख (तेलुगु टाइटंस)

सिद्धार्थ देसाई को पीकेएल के 9वें सीजन के ऑक्शन के दौरान तेलुगु टाइटंस ने 20 लाख की रकम में खरीदा। सिद्धार्थ जैसे बड़े प्लेयर के लिए ये रकम काफी कम कही जा सकती है। सातवें सीजन के ऑक्शन के दौरान वो सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर थे। तेलुगु टाइटंस ने उन्हें एक करोड़ 45 लाख रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि सिद्धार्थ का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। बीते सीजन वो इंजरी का शिकार हो गए और केवल तीन ही मुकाबले खेल पाए और 35 प्वॉइंट हासिल किए थे। यही वजह है कि इस बार नीलामी के दौरान टीमों ने ज्यादा बोली नहीं लगाई। हालांकि सिद्धार्थ के स्किल को देखते हुए ये रकम काफी कम कही जा सकती है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.