Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: CHE vs LKN के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 22, 2024 at 7:11 PM
Modified at :April 22, 2024 at 7:11 PM
IPL 2024: CHE vs LKN के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

इस सीजन इन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत में लखनऊ ने बाजी मारी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CHE vs LKN) आईपीएल (IPL 2024) में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई, लेकिन सीजन के बीच में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा और उन्हें लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि वो इस समय चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

बता दें चेन्नई का पिछला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ ही हुआ था और ये दोनों अब एक बार फिर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। पिछला मैच चेन्नई भले ही लखनऊ के खिलाफ हार गई थी, लेकिन इस मैच में वो होम ग्राउंड में जीत हासिल करना चाहेंगे। तो चलिए इस घमासान से पहले हम आपको बताते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों के बीच में तकरार देखने को मिलेगी।

CHE vs LKN के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:

1. केएल राहुल बनाम मथीशा पथिराना

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने आखिरी मैच में चेन्नई के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में राहुल ने चेन्नई के सभी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अपने दम पर टीम को मैच जिताया था। लेकिन वह मथीशा पथिराना के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना सके थे और ऐसे में इस मैच में उनकी भिड़ंत देखने लायक होगी।

2. क्विंटन डी कॉक बनाम दीपक चाहर

क्विंटन डी कॉक ने चेन्नई के खिलाफ आखिरी मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। हालांकि, दीपक चाहर के खिलाफ उन्होंने काफी संभलकर खेला था और इस दौरान उन्हें संघर्ष करते हुए भी देखा गया था। इस मैच में भी इन दोनों की भिड़ंत देखने लायक होगी, डी कॉक इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे और होम ग्राउंड पर चाहर उनका शिकार कर सकते हैं।

उन्होंने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए और पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 134 रन जोड़े। हालांकि, दीपक चाहर के खिलाफ उन्होंने संभलकर खेला और उनकी पांच गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाए. चाहर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में 83 गेंदों में तीन बार डी कॉक को आउट किया है और 109 रन दिए हैं।

3. निकोलस पूरन बनाम रवींद्र जड़ेजा

निकोलस पूरन लखनऊ के ट्रंप कार्ड हैं, ये अंत में आकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया है और उनकी इस कमजोरी का फायदा रवींद्र जडेजा उठा सकते हैं। आप जानते ही हैं चेन्नई की पिच पर काफी टर्न देखने को मिलता है और उम्मीद है कि जडेजा इस पिच पर लखनऊ के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं।

4. शिवम दुबे बनाम मोहसिन खान

शिवम दुबे को पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ निराशा हाथ लगी थी और उन्होंने एक गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था। लेकिन चेन्नई में वह एक खतरनाक पारी खेल सकते हैं और अपनी टीम को वापस जीत की पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन इस मैच में उनका सामना मोहसिन खान से होगा, जिनके आंकड़े दुबे के खिलाफ काफी अच्छे हैं।

5. रुतुराज गायकवाड़ बनाम रवि बिश्नोई

चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि उनकी टीम इस समय मुश्किल स्थिति में है। ऐसे में इस मैच में हम उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और चेन्नई में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। लेकिन उन्हें लेग स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया है और इस मैच में रवि बिश्नोई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन्हें परेशान कर सकते हैं। बिश्नोई उन्हें 11 गेंदों में एक बार आउट कर चुके हैं और गायकवाड़ ने उनके खिलाफ 17 रन बनाए हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.