Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: GT vs DC के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 16, 2024 at 11:20 PM
Modified at :April 16, 2024 at 11:20 PM
IPL 2024: GT vs DC के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

बुधवार को अहमदाबाद के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच घमासान होगा।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक ओर गुजरात टाइटंस 6 में से 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स 6 में से 2 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच होने वाला अगला मैच बेहद ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला देखने लायक रहेगा।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात जायंट्स ने लगातार दो हार के बाद हाल ही में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें एक लय मिल चुका है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स भी लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आ रही है। ऐसे में दोनों टीमों का यह मैच देखने लायक रहेगा, क्योंकि यहाँ कुछ खिलाड़ियों का आमना-सामना देखने लायक रहेगा।

GT vs DC के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:

1. शुभमन गिल vs खलील अहमद:

गुजरात टाइटंस के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस सीजन काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और वह अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, इसीलिए वह इस मैच में वह बड़े विकट होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा गेंदबाजों में खलील अहमद के आंकड़े उनके खिलाफ काफी अच्छे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने उन्हें 25 गेंदों में 38 रन खर्च किए हैं और 2 बार आउट भी किया है। खलील इस सीजन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

2. डेविड वॉर्नर vs उमेश यादव:

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पिछले कुछ मैचों में संघर्ष करते दिख रहे हैं और उन्होंने इस सीजन कुल 166 रन बनाए हैं। हालांकि, हम सभी यह बखूबी जानते हैं कि वह एक बड़े मैच विजेता हो सकते हैं। दिल्ली को यह उम्मीद होगी कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दे सकें। लेकिन गुजरात टाइटंस के पास उमेश यादव हैं, जिन्होंने कई बार वार्नर को मात दी है। भारतीय तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वॉर्नर को 8 बार और आईपीएल में 5 बार आउट किया है। आईपीएल में वॉर्नर ने उमेश के खिलाफ 68 गेंदों पर 145.6 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं।

3. ऋषभ पंत vs राशिद खान:

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात टाइटंस के मुख्य स्पिनर राशिद खान का आमना-सामना देखने लायक रहेगा। दोनों ही खिलाड़ी बीच के ओवरों में एक दूसरे के खिलाफ दिख सकते हैं। पंत इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने 157.72 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं, लेकिन उनके लिए राशिद के खिलाफ खेलना मुश्किल होगा। पंत ने उनके खिलाफ 76 गेंदों पर 114.15 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। उन्होंने राशिद के खिलाफ 28 डॉट बॉल भी खेली है।

4. साई सुदर्शन vs कुलदीप यादव:

कप्तान शुभमन गिल के बाद साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सीजन 37.36 की औसत से 226 रन बनाए हैं। वह स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा खेलते हैं और वह अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट भी हैं। गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में कुलदीप यादव उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे। अपनी विविधताओं के कारण वह अहमदाबाद में काफी प्रभावी हो सकते हैं। इस मुकाबले में साई सुदर्शन और कुलदीप यादव का आमना-सामना देखने लायक रहेगा।

5. जेक फ्रेजर-मैकगर्क vs मोहित शर्मा:

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में अर्धशतक बनाया। उन्होंने अपनी टीम को उस मुकाबले में 35 गेंदों में 55 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस मैच में काफी आसानी से चौके छक्के लगते दिखे।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वह मोहित शर्मा के खिलाफ ऐसा कर पाएंगे? मोहित के पास कई प्रकार की गेंदबाजी करने का कौशल है और वह अलग-अलग प्रकार की धीमी गेंदें फेंकते हैं, जिससे बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में मोहित और जेक का आमना-सामना होते देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.