Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: PBKS vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 17, 2024 at 1:53 PM
Modified at :April 17, 2024 at 1:53 PM
IPL 2024: PBKS vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

दोनों ही टीमों की कहानी इस सीजन अभी तक एक जैसी है।

आईपीएल (IPL 2024) के 33वें मैच में दो ऐसी टीमें भिड़ेंगी, जो इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। बता दें 17 अप्रैल (गुरुवार) को 7वें स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स का मुकाबला 8वीं रैंकिंग वाली मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) से होगा।

अभी तक पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस टीमों ने छह-छह मैच खेले हैं और दोनों को चार-चार मैचों में हार हाथ लगी है और ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। क्योंकि यहां से एक हार दोनों में से किसी भी टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकता है। तो चलिए इस घमासान से पहले हम आपको बताते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों के बीच में तकरार देखने को मिलेगी।

PBKS vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:

1. रोहित शर्मा बनाम कगिसो रबाडा

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ आखिरी मैच में शानदार शतक लगाया था और इस मैच में भी वह अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, इस मैच में उनका सामना कगिसो रबाड़ा से होगा, जो हर बार रोहित पर भारी पड़े हैं। बता दें रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को 14 बार आउट किया है, ऐसे में ये जंग काफी देखने लायक होगी।

2. ईशान किशन बनाम अर्शदीप सिंह

मुंबई और पंजाब की भिड़ंत में दो युवा भारतीयों के बीच में जंग हमें देखने को मिलेगी। एक तरफ ईशान किशन होंगे जो इस समय काफी बढ़िया फॉर्म में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह जिन्होंने इस सीजन ठीक-ठाक गेंदबाजी की है। लेकिन किशन के आंकड़े अर्शदीप के खिलाफ जरा भी अच्छे नहीं है, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने उन्हें आईपीएल में तीन बार आउट किया है। ऐसे में ये भिड़ंत काफी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

3. सूर्यकुमार यादव बनाम हर्षल पटेल

सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के बढ़िया बल्लेबाजों में से एक हैं। आप जानते ही हैं अगर एक बार वह आंख जमा ले, तो गेंदबाजों का कितना बुरा हाल कर सकते हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में उन्हें हर्षल पटेल का सामना करना पड़ेगा, पटेल के खिलाफ सूर्यकुमार के आंकड़े कुछ खास नहीं है और ऐसे में इन दोनों के बीच की भिड़ंत देखने लायक होगी।

4. सैम करन बनाम जसप्रीत बुमराह

शिखर धवन की अनुपस्थिति में सैम करन पंजाब का नेतृत्व कर रहे हैं और जैसा कि हमने इस सीजन में देखा है करन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन पहले मैच के अलावा करन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं और मुंबई के खिलाफ मैच में उन्हें इन फॉर्म बुमराह का सामना करना पड़ेगा। बता दें बुमराह इससे पहले भी करन पर भारी पड़े हैं और पूरी उम्मीद है कि इस मैच में भी वो करन का शिकार करेंगे।

5. जॉनी बेयरस्टो बनाम गेराल्ड कोएत्जी

जॉनी बेयरस्टो इस सीजन में अभी तक खराब फॉर्म में नजर आए हैं, बेयरस्टो ने अभी तक टीम की जीत में न के बराबर योगदान दिया है। यही वजह है कि पंजाब इस समय संघर्ष कर रहा है। इस मैच में बेयरस्टो का सामना गेराल्ड कोएत्जी से होगा, दक्षिण अफ्रीका का ये गेंदबाज काफी बढ़िया गेंदबाजी कर रहा है। ऐसे में फॉर्म से जूझ रहे बेयरस्टो के सामने कोएत्जी की बड़ी चुनौती होगी, जो उन्हें अपनी पेस से परेशान कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.