Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: PBKS vs RR के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 12, 2024 at 11:59 PM
Modified at :April 12, 2024 at 11:59 PM
IPL 2024: PBKS vs RR के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

शनिवार को चंडीगढ़ में इन दोनों टीमों के बीच घमासान होगा।

आईपीएल (IPL 2024) के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (PBKS vs RR) की भिड़ंत हमें देखने को मिलेगी। इन दोनों ही टीमों की शुरुआत इस सीजन काफी विपरीत तरीके से हुई है। एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स इस सीजन थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। उन्हें अब तक खेले पांच मैचों में केवल दो जीत हाथ लगी है और ऐसे में वो इस मैच में जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए इस घमासान से पहले हम आपको बताते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों के बीच में तकरार देखने को मिलेगी।

PBKS vs RR के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:

1. शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो बनाम ट्रेंट बोल्ट

पंजाब किंग्स के लिए नई गेंद से ट्रेंट बोल्ट सबसे बड़ा खतरा होंगे। उन्होंने आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बोल्ट का मुकाबला शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो से होगा और इन बल्लेबाजों दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ उनके आंकड़े बढ़िया हैं।

बोल्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धवन को 9 बार और आईपीएल में एक बार आउट किया है। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेयरस्टो को 11 बार और आईपीएल में एक बार आउट किया है। इस वजह से ये टक्कर काफी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

2. जोस बटलर बनाम कगिसो रबाडा

इस मैच की दूसरी बड़ी लड़ाई जोस बटलर और कगिसो रबाडा के बीच होगी। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए बहुत अहम हैं और बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वो अपनी टीम को कैसी शुरुआत देते हैं। ये दोनों कई बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ चुके हैं। रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बटलर को चार बार आउट किया है, जबकि आईपीएल में भी उन्होंने इंग्लिश स्टार को दो बार आउट किया है।

3. संजू सैमसन बनाम सैम करन

संजू सैमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, और वह आईपीएल 2024 में हर मैच में रन बना रहे हैं। संजू ने अभी तक 157.80 की स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए हैं। लेकिन इस मैच में उन्हें सैम करन से चुनौती मिलेगी। करन ने अभी तक सैमसन को 39 रन देते हुए दो बार आउट किया है। ऐसे में इस मैच के मिडिल ओवर्स में इन दोनों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।

4. रियान पराग बनाम हर्षल पटेल

रियान पराग का फॉर्म इस सीजन काफी बढ़िया है और वह हर मैच में बड़े स्कोर बना रहे हैं। इस समय पराग ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने अभी तक 87 की औसत और 158.18 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक के साथ 261 रन बनाए हैं।

अगर पंजाब की तरफ से कोई उन्हें रोक सकता है, तो वह हर्षल पटेल हैं। हर्षल ने अभी तक उन्हें तीन बार आउट किया है, वहीं इस दौरान उन्होंने 37 रन बनाए हैं।

5. यशस्वी जायसवाल बनाम अर्शदीप सिंह

यशस्वी जायसवाल इस सीजन में रन नहीं बना पा रहे हैं और पावरप्ले के अंदर संघर्ष करते हुए जल्दी आउट हो जा रहे हैं। फिलहाल, जायसवाल पर भी रन बनाने का दबाव है और वह इस मैच में बड़ा स्कोर करने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अर्शदीप सिंह उनका शिकार कर सकते हैं, ये दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं।

इसके अलावा अर्शदीप का भी यशस्वी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में जायसवाल को दो बार आउट किया है और इस दौरान उन्होंने महज 15 रन बनाए हैं। ऐसे में ये बैटल काफी जबरदस्त होगी।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.