Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2026 के बाद कप्तानी से हटाया जा सकता है

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :May 19, 2026 at 8:45 PM
Modified at :May 19, 2026 at 10:20 PM
3 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2026 के बाद कप्तानी से हटाया जा सकता है

कई कप्तानों के लिए आईपीएल 2026 उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

आईपीएल का हर नया सीजन अपने साथ नई उम्मीदें और बड़े बदलाव लेकर आता है। 2026 के सीजन में कुछ टीमों का खेल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। किसी भी टीम के लिए कप्तान का फॉर्म और उनका निर्णय सबसे महत्वपूर्ण होता है।

अगर कप्तान खुद रन नहीं बना पा रहा हो या उसकी रणनीति काम नहीं कर रही हो, तो टीम के प्रदर्शन पर इसका सीधा असर पड़ता है। आईपीएल में कई ऐसी टीमें हैं जो अंक तालिका में नीचे चल रही हैं या उनका खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

ऐसे में क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ अब यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या सीजन खत्म होने के बाद टीमें अपनी कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती हैं। एक कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ मैच जीतना ही नहीं, बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना भी होता है। जब टीम हारती है, तो सबसे पहले सवाल कप्तानी पर ही उठते हैं।

तो चलिए इस आर्टिकल में उन तीन कप्तानों के बारे में बात करते हैं, जिनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम की स्थिति को देखते हुए लगता है कि आईपीएल 2026 के बाद उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Will injured Axar Patel play tonight for SRH vs DC in IPL 2026?
Axar Patel (Credits: Getty Images)

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल सातवें स्थान पर है। अक्षर पटेल को 2025 में कप्तानी दी गई थी, लेकिन 2026 में टीम का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। 2025 में उन्होंने एक ऑलराउंडर के तौर पर अच्छा योगदान दिया था।

हालांकि, 2026 में अक्षर के बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आंकड़ों में भारी कमी आई है, उन्होंने 12 मैचों में केवल 100 रन बनाए हैं और 10 विकेट चटकाए हैं। एक कप्तान के रूप में वह टीम को अहम मैचों में जीत नहीं दिला पाए हैं, जिसके कारण अगले सीजन के लिए उनके कप्तानी के पद पर खतरा मंडरा रहा है।

ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

Rishabh Pant, IPL 2026, LSG
Rishabh Pant (Image Source: BCCI/IPL)

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है। टीम को जीत के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। 2025 में लखनऊ ने पंत के लिए भारी बोली लगाई थी, लेकिन तब से उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

2026 के सीजन में भी उन्हें बल्लेबाजी में अपनी लय वापस पाने के लिए जूझना पड़ा है, जिसका सीधा असर टीम के प्रदर्शन पर दिख है। बता दें, लखनऊ आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी है। यही कारण है कि, लखनऊ अब अगले सीजन में एक नए कप्तान का चयन कर सकती, ताकि टीम के खराब प्रदर्शन का दौर खत्म हो।

हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

Why did Hardik Pandya miss DC vs MI clash of IPL 2026?
Hardik Pandya (Credits: Getty Images)

मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। मुंबई का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो चुकी है। अंकतालिका की बात करें तो मात्र 6 अंकों के साथ मुंबई नौवें स्थान पर मौजूद है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस साल बेहद खराब रहा है, ना सिर्फ टीम का बल्कि खुद हार्दिक के प्रदर्शन में भी काफी गिरावट आई है। बता दें, 2025 के सीजन में हार्दिक ने 15 मैचों में 224 रन बनाए थे और 14 विकेट लिए थे। हालांकि, इस साल उन्होंने 8 मैचों में केवल 146 रन ही बनाए हैं और मात्र 4 विकेट हासिल किए हैं।

साल 2026 में हार्दिक की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के आंकड़ों में काफी गिरावट आई है। यही कारण है कि मुंबई अब अगले सीजन में हार्दिक से मुंह मोड़कर एक नया कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.