3 खिलाड़ी जो KKR vs DC मैच में अंगकृष रघुवंशी को कर सकते हैं रिप्लेस
अंगकृष रघुवंशी को पिछले मैच में चोट लगी थी और वह अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के साथ है। केकेआर की टीम वैसे तो प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है लेकिन उनके अंतिम-4 में जाने की संभावना काफी कम ही है।
अगर राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना आखिरी लीग मैच हार जाते हैं और KKR की टीम अपने आखिरी लीग मैच में DC को बड़े अंतर से हरा देती है तो फिर 14 अंकों के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।
हालांकि इस मैच से पहले KKR को एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार बैटर और विकेट कीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट की वजह से बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद वह बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे।
रघुवंशी IPL 2026 में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वो तीन खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जो KKR vs DC के बीच होने वाले मैच में अंगकृष रघुवंशी को रिप्लेस कर सकते हैं।
ये खिलाड़ी KKR की प्लेइंग 11 में ले सकते हैं अंगकृष रघुवंशी की जगह
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
3. तेजस्वी दहिया
पिछले मैच में जब MI के खिलाफ रघुवंशी चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे, तब तेजस्वी दहिया ने ही उनकी जगह आकर कीपिंग की थी और बाद में बल्लेबाजी के लिए भी आए थे। ऐसे में KKR उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर दहिया को मैदान में उतार सकती है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 11 रन बनाए थे।
2. राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी टॉप ऑर्डर के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इससे पहले वो कई धुआंधार पारियां IPL में खेल चुके हैं। हालांकि, इस सीजन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनके पास 100 आईपीएल मैचों का अनुभव है। वह KKR की बल्लेबाजी यूनिट को अच्छा सपोर्ट दे सकते हैं।
1. रमनदीप सिंह

रमनदीप सिंह एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने के अलावा जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इस सीज़न अभी तक उन्होंने आठ मैच खेले हैं। ऐसे में उनके पास इस सीजन का बेहतरीन अनुभव है।
हालांकि इन आठ मैचों के दौरान वह केवल 82 रन ही बना पाए हैं और एक विकेट गेंदबाजी में लिया है। इससे पता चलता है कि वह कुछ खास लय में नहीं हैं। लेकिन उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें रघुवंशी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
