Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप 10 खिलाड़ी जिन्हें PKL 11 से पहले किया गया रिलीज

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 7, 2024 at 12:33 AM (GMT+5:30)
Modified at :August 7, 2024 at 12:33 AM (GMT+5:30)
टॉप 10 खिलाड़ी जिन्हें PKL 11 से पहले किया गया रिलीज

PKL 11 से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन (PKL 11) के ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीमों ने इस बार कई दिग्गजों को भी रिलीज कर दिया है और कुछ नाम तो ऐसे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अगर बात की जाए तो परदीप नरवाल, पवन सेहरावत और फजल अत्राचली जैसे खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें PKL 11 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया है, इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. वी अजीत कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)

वी अजीत कुमार पिछले सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा थे लेकिन उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने 10वें सीजन में जयपुर के लिए कुल मिलाकर 19 मैच खेले थे और इस दौरान 82 प्वॉइंट लिए थे। उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया है।

9. मोहम्मद नबीबख्श (गुजरात जायंट्स)

ईरान के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबीबख्श को भी रिलीज कर दिया गया है। पिछले सीजन वो गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 21 मैच खेले थे लेकिन इस दौरान सिर्फ 28 प्वॉइंट्स ही ले सके थे। नबीबख्श का परफॉर्मेंस पिछले दो सीजन से अच्छा नहीं रहा है और यही वजह है कि अब वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

8. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स)

यह काफी हैरानी भरा फैसला कहा जा सकता है, क्योंकि सचिन तंवर ने काफी जबरदस्त खेल पटना पाइरेट्स के लिए दिखाया था। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 22 मैचों में 184 प्वॉइंट्स लिए थे। वो टीम के मेन रेडर थे लेकिन इसके बावजूद तीन बार की चैंपियन टीम ने उन्हें बाहर कर दिया है और वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

7. सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)

यह फैसला भी काफी चौंकाने वाला है। सुनील कुमार की अगुवाई में ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल का टाइटल जीता था और उसके बाद फाइनल में भी पहुंचे थे। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 23 मैच में 59 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और बेहतरीन तरीके से टीम को लीड कर रहे थे लेकिन उन्हें भी रिलीज कर दिया गया है।

6. अजिंक्य पंवार (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज ने अपने प्रमुख रेड अजिंक्य पंवार को भी रिलीज कर दिया है। उन्होंने पिछले सीजन 21 मैच खेले थे और 133 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और इसी वजह से उन्हें रिटेन नहीं किया गया है। अजिंक्य पंवार इससे पहले कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और एक बार फिर ऑक्शन में नजर आ सकते हैं।

5. परदीप नरवाल (यूपी योद्धा)

परदीप नरवाल पिछले दो-तीन सीजन से काफी साधारण खेल दिखा रहे थे और इसी वजह से पहले से ही यह तय माना जा रहा था कि यूपी योद्धा की टीम उन्हें रिलीज कर देगी। वो पिछले सीजन 17 मैच में 122 प्वॉइंट ही हासिल कर पाए थे और शायद यही वजह थी कि यूपी की टीम पहली बार पीकेएल के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। अब परदीप नरवाल को भी रिलीज कर दिया गया है।

4. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन)

डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन ने अपने सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू को रिलीज कर दिया है। शादलू ने टीम को पीकेएल का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके बावजूद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। शादलू ने पिछले सीजन 24 मैच में ओवरऑल 126 प्वॉइंट हासिल किए थे।

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वारियर्स)

बंगाल वारियर्स ने भी अपने कप्तान मनिंदर सिंह को रिलीज कर दिया है। उनकी कप्तानी में टीम लगातार फेल हो रही थी। मनिंदर सिंह तो रेडिंग में अच्छा कर रहे थे लेकिन ओवरऑल टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 21 मैच में 198 प्वॉइंट्स लिए थे लेकिन अब काफी दिन बाद ऑक्शन में नजर आएंगे।

2. फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स)

गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान फजल अत्राचली को भी रिलीज कर दिया है। उन्होंने पिछले सीजन 23 मैच में 66 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। उनकी कप्तानी में टीम चौथे स्थान पर रही थी लेकिन इससे आगे नहीं जा पाई थी। अब उनको रिलीज कर दिया गया है और इस सीजन भी वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

1. पवन सेहरावत (तेलुगु टाइटंस)

पवन सेहरावत पिछले तेलुगु टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन इसके बावजूद टीम आखिरी पायदान पर रही थी। 9वें सीजन के दौरान तो वह मात्र एक ही मैच खेलकर बाहर हो गए थे। 10वें सीजन में उन्होंने 21 मैच खेले और इस दौरान 217 प्वॉइंट्स हासिल किए। वो पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे और एक बार फिर ऑक्शन में नजर आएंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.