ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक कुल 35 मेडल जीते हैं।
साल 1900 में पेरिस में खेले गए समर ओलंपिक से भारत ने अपनी ओलंपिक यात्रा शुरू की थी। तब से लेकर अब तक वह 24 संस्करणों में हिस्सा ले चुके हैं और इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में वह अपने 25वें संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक इंडिविजुअल और टीम को मिलाकर कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
ओलंपिक इतिहास में भारत को पहला मेडल उनके अपने पहले संस्करण यानी साल 1900 के पेरिस ओलंपिक में ही मिल गया था। उस ओलंपिक में भारत ने सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जो नॉर्मन प्रिचर्ड द्वारा एथलेटिक्स के 200 मीटर रेस इवेंट में सिल्वर मेडल था। इसके अलावा, भारत को पहला गोल्ड मेडल 28 साल बाद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने दिलाया था। अब यहां हम आपको ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची बताने जा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के लिए जीता है मेडल:
नॉर्मन प्रिचर्ड – सिल्वर – पुरुषों की 200 मीटर दौड़ (पेरिस 1900)
नॉर्मन प्रिचर्ड – सिल्वर – पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़ (पेरिस 1900)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (एम्सटर्डम 1928)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (लॉस एंजिल्स 1932)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (बर्लिन 1936)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (लंदन 1948)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (हेलसिंकी 1952)
केडी जाधव – ब्रॉन्ज – पुरुषों की बैंटमवेट रेसलिंग (हेलसिंकी 1952)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (मेलबर्न 1956)
भारतीय हॉकी टीम – सिल्वर – पुरुष हॉकी (रोम 1960)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (टोक्यो 1964)
भारतीय हॉकी टीम – ब्रॉन्ज – पुरुष हॉकी ( मेक्सिको सिटी 1968)
भारतीय हॉकी टीम – ब्रॉन्ज – पुरुष हॉकी (म्यूनिख 1972)
भारतीय हॉकी टीम – गोल्ड – पुरुष हॉकी (मॉस्को 1980)
लिएंडर पेस – ब्रॉन्ज – पुरुष टेनिस सिंगल्स (अटलांटा 1996)
कर्णम मल्लेश्वरी – ब्रॉन्ज – महिलाओं की 54 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिडनी 2000)
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – सिल्वर – पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग (एथेंस 2004)
अभिनव बिंद्रा – गोल्ड – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग (बीजिंग 2008)
विजेंदर सिंह – ब्रॉन्ज – पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (बीजिंग 2008)
सुशील कुमार – ब्रॉन्ज – पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती (बीजिंग 2008)
सुशील कुमार – सिल्वर – पुरुषों की 66 किग्रा रेसलिंग (लंदन 2012)
विजय कुमार – सिल्वर – पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग (लंदन 2012)
साइना नेहवाल – ब्रॉन्ज – महिला बैडमिंटन सिंगल्स (लंदन 2012)
मैरी कॉम – ब्रॉन्ज – महिला फ्लाईवेट बॉक्सिंग (लंदन 2012)
योगेश्वर दत्त – ब्रॉन्ज – पुरुषों की 60 किग्रा रेसलिंग (लंदन 2012)
गगन नारंग – ब्रॉन्ज – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग (लंदन 2012)
पीवी सिंधु – सिल्वर – महिला बैडमिंटन सिंगल्स (रियो 2016)
साक्षी मलिक – ब्रॉन्ज – महिलाओं की 58 किग्रा रेसलिंग (रियो 2016)
मीराबाई चानू – सिल्वर – महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग (टोक्यो 2020)
लवलीना बोर्गोहेन – ब्रॉन्ज – महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग (टोक्यो 2020)
पीवी सिंधु – ब्रॉन्ज – महिला बैडमिंटन सिंगल्स (टोक्यो 2020)
रवि कुमार दहिया – सिल्वर – पुरुषों की 57 किग्रा रेसलिंग (टोक्यो 2020)
भारतीय हॉकी टीम – ब्रॉन्ज – पुरुष हॉकी (टोक्यो 2020)
बजरंग पुनिया – ब्रॉन्ज – पुरुषों की 65 किग्रा रेसलिंग (टोक्यो 2020)
नीरज चोपड़ा – गोल्ड – पुरुषों की भाला फेंक (टोक्यो 2020)
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram
- Exclusive: PKL में हो सकते हैं बड़े बदलाव, फॉर्मेट और अवधि पर किए जा रहे हैं विचार
- IND vs ENG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- ENG vs IND Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- Exclusive: PKL में हो सकते हैं बड़े बदलाव, फॉर्मेट और अवधि पर किए जा रहे हैं विचार
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल