विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम कल करेगी पीएम मोदी से मुलाकात, मुंबई में भी ग्रैंड एंट्री से होगा स्वागत

13 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत की तैयारी जोरदार तरीके से की गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार बुधवार को एक विशेष विमान के जरिए बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हो गई है। बता दें टी20 विश्व कप 2024 के विजेता गुरुवार सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विजेता भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
जैसा की आप जानते होंगे 29 जून को साउथ अफ्रीका को हराने के बाद रविवार को बारबाडोस में आए बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम को होटल में ही रुकना पड़ा था। तूफान के वजह से वहां लगा दिया गया था, लेकिन तूफान रुकने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया के स्वदेश लौटने का इंतजाम किया।
गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली पहुंचेगी भारतीय टीम
बुधवार को भारतीय टीम बारबाडोस से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हो गई। जिसके बाद अब गुरुवार की सुबह पूरी टीम नई दिल्ली पहुंचेगी। टीम इंडिया के दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे हर एक खिलाड़ी से मुलाकात करेंगे। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भी पीएम ने हर एक खिलाड़ी को बधाई दी थी, साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड के लिए खास ट्वीट करके उनकी तारीफ भी की थी।
2007 की तरह 2024 में भी टीम इंडिया का खुली बस में होगा परेड
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पूरी टीम दिल्ली से मुंबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट में रवाना होगी। बता दें मुंबई एयरपोर्ट से वानखेड़े स्टेडियम तक पूरी टीम एक बस परेड कार्यक्रम में भाग लेगी। ये कुछ उस तरह का ही होगा जैसा एमएस धोनी की अगुवाई वाली 2007 टी20 विश्व कप चैंपियन टीम को खुली बस में परेड कराया गया था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बस परेड के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह में भाग लेगी। जहां कप्तान रोहित शर्मा, बीसीसीआई सचिव जय शाह को विश्व कप की ट्रॉफी सौंपेंगे। इसके बाद ट्रॉफी को 2026 टी20 विश्व कप तक यानी की अगले दो साल के लिए बीसीसीआई मुख्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.