Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 21 के बाद, USA vs NED

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 14, 2026 at 9:56 AM
Modified at :February 14, 2026 at 9:57 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 21 के बाद, USA vs NED

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने बटोरे 2 बहुमूल्य अंक।

शुक्रवार, 13 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में तीन मैच खेले गए। इनमें सबसे रोमांचक और सबसे बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे का रहा, जिसमें जिम्बाब्वे ने 23 रनों से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर का शिकार बनाया। UAE और USA ने भी टूर्नामेंट में अपनी-अपनी पहली जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। ब्रायन बैनेट के अर्धशतक से ज्यादा ब्लेसिंग मुजरबानी के 4 विकेट ज्यादा चर्चा में रहे। अंत में ऑस्ट्रेलिया यह मैच 23 रनों के अंतर से हार गया। कंगारू टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

दूसरे मैच में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। यूएई की टीम 66 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी, लेकिन आर्यांश शर्मा और सोहेब खान के अर्धशतकों की बदौलत यूएई 5 विकेट से जीत दर्ज कर पाई। ये यूएई की इस टूर्नामेंट में पहली जीत रही।

दिन के अंतिम मुकाबले में यूएसए को नीदरलैंड्स पर आसान जीत मिली। यूएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बानाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की पूरी टीम 103 रन ही बना सकी और 93 रनों से मैच हार गई।

इन मैचों के बाद जान लीजिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल में कितने बदलाव हुए हैं। सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी देखिए।

21 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

Group A & B Points Table after Match 21
Group A & B Points Table after Match 21

ग्रुप A

ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान पहले की तरह पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आज नीदरलैंड्स को 93 रनों से रौंदने वाली यूएसए तीसरे स्थान पर आ गई है और उसका नेट रन-रेट भी पॉजिटिव में आ गया है। चौथे स्थान पर मौजूद नीदरलैंड्स के 2 अंक हैं, वहीं नामीबिया का अभी एक भी अंक नहीं है।

ग्रुप B

पहले की तरह ग्रुप B में श्रीलंका टॉप पर विराजमान है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराने वाली जिम्बाब्वे के अब 4 अंक हो गए हैं और उसने सुपर-8 में जाने का दावा मजबूत कर लिया है। 2 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है। आयरलैंड और ओमान ने अभी तक अपने सभी मैच हारे हैं।

21 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

Group C & D Points Table after Match 21
Group C & D Points Table after Match 21

ग्रुप C

शुक्रवार को ग्रुप C का कोई मैच नहीं हुआ, इसलिए टेबल पहले की तरह जस की तस बनी हुई है। पहले स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के 4 अंक हैं। वहीं स्कॉटलैंड, इटली और इंग्लैंड सभी के दो-दो अंक हैं। इस ग्रुप में अभी तक नेपाल एकमात्र टीम है, जिसका अंकों का खाता नहीं खुला है।

ग्रुप D

ग्रुप D में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं, दोनों के अभी चार-चार अंक हैं। कनाडा को 5 विकेट से हराने वाली यूएई ने 2 बहुमूल्य अंक बटोरे और टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान और कानाडा का अभी एक भी अंक नहीं है।

21 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट अभी टॉप पर बने हुए हैं, जिन्होंने 154 रन बनाए हैं। यूएसए के शुभम रंजने अब तक 136 रन बनाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। नीदरलैंड्स के बास डी लीडे तीसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान चौथे स्थान पर हैं। 117 रन बना चुके श्रीलंका के कुसल मेंडिस अभी पांचवें नंबर पर हैं।

  • टिम साइफर्ट (NZ) – 154 रन
  • शुभम रंजने (USA) – 136 रन
  • बास डी लीडे (NED) – 125 रन
  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 120 रन
  • कुसल मेंडिस (SL) – 117 रन

21 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक ने अपनी लीड मजबूत कर ली है। वो अब तक 11 विकेट ले चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं। लुंगी एनगिडी तीसरे और नीदरलैंड्स के बास डी लीडे चौथे स्थान पर आ गए हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 11 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 7 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 7 विकेट
  • हरमीत सिंह (USA) – 7 विकेट
  • ब्रैड इवांस (ZIM) – 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.