Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 27 के बाद, IND vs PAK

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 16, 2026 at 11:21 AM
Modified at :February 16, 2026 at 11:21 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 27 के बाद, IND vs PAK

सुपर-8 में पहुंचा भारत, टेबल में पाकिस्तान से ऊपर USA।

रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एक ऐसी टीम सामने आई, जिसने सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत, वेस्टइंडीज और यूएसए ने अपने-अपने मैच जीते। सबसे ज्यादा चर्चित भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान, टीम इंडिया के सामने टिक ही नहीं पाया और 61 रनों से मैच हार गया।

दिन के पहले मैच में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा था। जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के बाद शाय होप के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली पहली टीम बनी। उसने नेपाल को 9 विकेट से हराया।

दूसरे मैच में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 199 रन बनाए थे। जवाब में लॉरेन स्टीनकैंप के अर्धशतक के बावजूद नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 168 रन ही बना सकी।

दिन के तीसरे और अंतिम मैच में भारत को 61 रनों की बड़ी जीत मिली, जिससे वह सुपर-8 में प्रवेश कर गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरे 10 ओवर भी नहीं खेल पाए और टीम 61 रनों से मैच हार गई।

इन मैचों के बाद आइए जान लेते हैं कि पॉइंट्स टेबल में किसका क्या हाल है और सबसे ज्यादा रन और विकेट के मामले में कौन टॉप पर है।

27 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

Group A & B Points Table after Match 27 of ICC T20 World Cup 2026
Group A & B Points Table after Match 27 of T20 World Cup 2026

ग्रुप A

ग्रुप A में अभी तक अजेय भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर अपना लगातार तीसरा मैच जीता। उसकी सुपर-8 में जगह लगभग पक्की हो गई है। वहीं नामीबिया को 31 रनों से हराकर यूएसए पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर यानी दूसरे स्थान पर आ गई है। अगले मैच में नामीबिया अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकती है। ग्रुप A से नामीबिया एलिमिनेट हो चुकी है।

ग्रुप B

अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी ओमान ग्रुप B से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के चार-चार अंक हैं, जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड, दोनों के दो-दो अंक हैं और वे तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

27 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

Group C & D Points Table after Match 27 of ICC T20 World Cup 2026
Group C & D Points Table after Match 27 of ICC T20 World Cup 2026

ग्रुप C

नेपाल को 9 विकेट से हराने के बाद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह बना ली है। इस ग्रुप से नेपाल बाहर हो चुकी है। वहीं इस ग्रुप से सुपर-8 में जाने वाली दूसरी टीम बनने के लिए अभी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली के बीच टक्कर है। इंग्लैंड के 4 अंक हैं, जबकि स्कॉटलैंड और इटली के अभी दो-दो अंक हैं।

ग्रुप D

ग्रुप D से अभी तक अपने तीनों मैच जीत चुकी दक्षिण अफ्रीका ने भी लगभग अगले चरण में जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड के 4 अंक हैं और वह भी सुपर-8 में जाने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है। तीसरे स्थान पर मौजूद यूएई के अभी 2 अंक हैं। अफगानिस्तान और कनाडा दो-दो मैच हार चुके हैं और टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर खड़े हैं।

27 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं, जिनके नाम अभी 167 रन हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन जड़ने वाले ईशान किशन अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम तीसरे स्थान पर हैं, वह भी 150 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं। शुभम रंजने और लोरकान टकर सबसे ज्यादा रन बनाने की फेहरिस्त में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

  • टिम साइफर्ट (NZ) – 167 रन
  • ईशान किशन (IND) – 158 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 150 रन
  • शुभम रंजने (USA) – 141 रन
  • लोरकान टकर (IRE) – 139 रन

27 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक बहुत आगे निकल चुके हैं, जिनके नाम अब 13 विकेट हैं। 8 विकेट ले चुके दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी दूसरे, वहीं जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी

तीसरे स्थान पर हैं। हरमीत सिंह और जेसन होल्डर भी सात-सात बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। अभी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए हैं, जिनके नाम अभी 6 विकेट हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 8 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 7 विकेट
  • हरमीत सिंह (USA) – 7 विकेट
  • जेसन होल्डर (WI) – 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.