Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 48 के बाद, IND vs ZIM

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 27, 2026 at 12:57 PM
Modified at :February 27, 2026 at 12:57 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 48 के बाद, IND vs ZIM

दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, जिम्बाब्वे हुआ बाहर।

गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 स्टेज में दो मैच खेले गए। दोनों ही मैच एकतरफा साबित हुए, जिनमें भारत ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात दी। आज जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले इंग्लैंड अंतिम-4 में प्रवेश पा चुकी है।

दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत हुई, जिसमें अफ्रीका ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। हेसन होल्डर के 49 रन और रोमारियो शेफर्ड की 52 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 23 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। एडन मार्करम ने 82 रनों की कप्तानी पारी खेली।

दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के लिए करो या मरो का मैच रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा और 2026 के वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और 72 रनों से मैच हार गई। जिम्बाब्वे अब वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई है।

इन मैचों के बाद आइए जान लेते हैं कि सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर कौन है।

48 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

Super 8- Group 1 & 2 Points Table after Match 48 of ICC T20 World Cup 2026
Super 8 Group 1 & 2 Points Table after Match 48 of ICC T20 World Cup 2026

ग्रुप 1

पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वेस्टइंडीज को हराने के बाद उसकी अंतिम-4 में जगह की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन भारत की जिम्बाब्वे पर जीत के बाद अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। जिम्बाब्वे बाहर हो गया है। वहीं वेस्टइंडीज और भारत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के दो-दो अंक हैं।

ग्रुप 2

दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड सेमीफाइनल में जा चुका है, वहीं टूर्नामेंट का सह-मेजबान श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है। न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और तीसरे नंबर पर विराजमान पाकिस्तान का अभी एक अंक है। इस ग्रुप में सेमीफाइनल के दूसरे स्लॉट के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है।

48 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 283 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बैनेट ने भारत के खिलाफ 97 रन बनाए, जिससे वो टॉप बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम तीसरे नंबर पर हैं, जो 264 रन बना चुके हैं। शिमरोन हेटमायर और ईशान किशन क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान हैं।

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 283 रन
  • ब्रायन बैनेट (ZIM) – 277 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 264 रन
  • शिमरन हेटमायर (WI) – 221 रन
  • ईशान किशन (IND) – 214 रन

48 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 मैच हो चुके हैं, लेकिन यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक ने लगातार पहले स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है, जिनके 13 विकेट हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनके नाम 12 विकेट हैं। अगले तीन स्थानों पर लुंगी एनगिडी, महीश तीक्षणा और वरुण चक्रवर्ती हैं और ये तीनों गेंदबाज अब तक 11-11 विकेट चटका चुके हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 12 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 11 विकेट
  • महीश तीक्षणा (SL) – 11 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती (IND) – 11 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.