टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 49 के बाद, ENG vs NZ

इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पर फंसा पेंच।
शुक्रवार, 27 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 स्टेज में सिर्फ एक मैच खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज में न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की इस जीत से ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की दौड़ बहुत दिलचस्प बन गई है। अब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से होगा।
टूर्नामेंट के 49वें मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। आर प्रेमदासा स्टेडियम की स्लो पिच पर यह काफी अच्छा स्कोर प्रतीत हो रहा था।
मगर विल जैक्स और रेहान अहमद ने अंतिम 3 ओवर्स में बल्ले से तबाही मचाते हुए मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया। विल जैक्स इस टूर्नामेंट में चौथी बार मैन ऑफ द मैच बने, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खास मौके पर 18 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी अहम विकेट चटकाए।
इस मैच के बाद आइए जान लेते हैं कि पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर कौन है।
49 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

ग्रुप 1
सुपर 8 के पहले ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर बना हुआ है और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे बाहर हो चुका है, जो अभी चौथे नंबर पर है।
1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच होगा, जिसकी विजेता इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बनेगी। वेस्टइंडीज और भारत अभी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
ग्रुप 2
इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजीशन पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन नेट रन-रेट में बदलाव जरूर हुआ है। इंग्लैंड के 6 अंक हैं, वो टॉप पर है और सेमीफाइनल में जा चुका है। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। इस ग्रुप में चौथे स्थान पर मौजूद श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है।
49 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर विराजमान हैं, जो 283 रन बना चुके हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बैनेट दूसरे और अब तक 264 रन बना चुके दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक चौथे नंबर पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पांचवें स्थान पर हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 283 रन
- ब्रायन बैनेट (ZIM) – 277 रन
- एडन मार्करम (SA) – 264 रन
- हैरी ब्रूक (ENG) – 228 रन
- शिमरन हेटमायर (WI) – 221 रन
49 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक का अभी तक किसी को कोई तोड़ नहीं मिल पाया है, जो 13 विकेट लेकर निरंतर टॉप पर बने हुए हैं। 12 विकेट ले चुके जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर हैं। लुंगी एनगिडी, महीश तीक्षणा और वरुण चक्रवर्ती, इन तीनों ने अब तक 11-11 विकेट लिए हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 12 विकेट
- लुंगी एनगिडी (SA) – 11 विकेट
- महीश तीक्षणा (SL) – 11 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (IND) – 11 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.