Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 50 के बाद, SL vs PAK

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 1, 2026 at 12:28 PM
Modified at :March 1, 2026 at 12:28 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 50 के बाद, SL vs PAK

पाकिस्तान जीतने के बाद भी हुआ बाहर, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा।

शनिवार, 28 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 स्टेज में सिर्फ एक मैच खेला गया। श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) का यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसका परिणाम अंतिम गेंद पर निकल कर आया, जिसमें पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

ये मैच पल्लेकेले में खेला गया, जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बना डाले थे। चूंकि समीकरण ऐसा था कि पाकिस्तान को कम से कम 65 रनों से जीतना था, इसलिए उनके लिए जरूरी था कि वह श्रीलंका को 147 रन या उससे कम स्कोर पर रोक ले।

श्रीलंका झुका नहीं और पवन रत्नायके और कप्तान दासुन शनाका की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मैच लगभग जीत ही लिया था। रत्नायके ने 58 रन और शनाका 31 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंतिम गेंद पर श्रीलंका को सिक्स चाहिए था, लेकिन शनाका ने गेंद को खाली जाने दिया।

इस मैच के बाद आइए जानते हैं कि पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम का क्या हाल है। वहीं सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर कौन है।

50 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

Super 8- Group 1 & 2 Points Table after Match 50 of ICC T20 World Cup 2026
Super 8 Group 1 & 2 Points Table after Match 50 of ICC T20 World Cup 2026

ग्रुप 1

ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है, जो फिलहाल टेबल के टॉप पर विराजमान है। वहीं वेस्टइंडीज और भारत के 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रन-रेट के मामले में वेस्टइंडीज आगे है। भारत और वेस्टइंडीज में से कोई एक टीम ही आगे जाएगी। वहीं जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

ग्रुप 2

इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जा चुका था और वो अभी पहले नंबर पर है। दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के बाद होना था।

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हराया तो सही, लेकिन उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम रह गया, जिसके चलते कीवी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं श्रीलंका बाहर हो चुका है।

50 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान सबसे आगे निकल गए हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 100 रन बनाए थे। अब फरहान ने इस वर्ल्ड कप में 383 रन बना लिए हैं, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हैं।

277 रन बनाने वाले ब्रायन बैनेट अभी दूसरे और एडन मार्करम तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। 228 रन बना चुके हैरी ब्रूक चौथे और शिमरोन हेटमायर पांचवें नंबर पर हैं, जिनके अभी 221 रन हैं।

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 383 रन
  • ब्रायन बैनेट (ZIM) – 277 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 264 रन
  • हैरी ब्रूक (ENG) – 228 रन
  • शिमरन हेटमायर (WI) – 221 रन

50 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक का अब भी दबदबा कायम है, जिनके नाम 13 विकेट हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 12 विकेट चटकाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं अगले तीन स्थानों पर लुंगी एनगिडी, वरुण चक्रवर्ती और महीश तीक्षणा मौजूद हैं, इन तीनों गेंदबाजों ने अब तक 11-11 विकेट लिए हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 12 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 11 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती (IND) – 11 विकेट
  • महीश तीक्षणा (SL) – 11 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.