Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट MI vs RR मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 1, 2024 at 11:34 PM
Modified at :April 1, 2024 at 11:34 PM
Post Featured

राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ छह विकेट से मैच जीता।

आईपीएल (IPL 2024) का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 27 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल हुई। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन लगातार तीसरी जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (3/11) को उनकी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और मेजबान मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर मात्र 125 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने मात्र 126 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 15.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: MI vs RR मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में 6 अंकों और +1.249 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर आ गई है, जबकि मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद 0 अंक और -1.423 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर है।

इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स 4 अंकों और +1.047 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों और +0.976 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस 4 अंकों और -0.738 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों और +0.204 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: MI vs RR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग 181 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 181 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 167 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के शिखर धवन 137 रनों के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर 130 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs RR मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

रियान पराग (RR) – 181 रन

विराट कोहली (RCB) – 181 रन

हेनरिक क्लासेन (SRH) – 167 रन

शिखर धवन (PBKS) – 137 रन

डेविड वॉर्नर (DC) – 130 रन

IPL 2024: MI vs RR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान 7 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 6 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 6 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 5 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज 5 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs RR मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 7 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 6 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 6 विकेट

खलील अहमद (DC) – 5 विकेट

ट्रेंट बोल्ट (RR) – 5 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement