Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट LSG vs GT मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 7, 2024 at 11:47 PM
Modified at :April 7, 2024 at 11:47 PM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट LSG vs GT मैच तक

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 7 अप्रैल को आईपीएल 2024 में अपने-अपने मैच जीते।

आईपीएल (IPL 2024) का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस को 29 रनों से जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड (10 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 39* रन और 1/54) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, इस सीजन का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम को 33 रनों से जीत हासिल हुई । इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर (5/30) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई में खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट खोकर सिर्फ 205 रन बना सकी और उन्हें 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, लखनऊ में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस 18.5 ओवरों में 130 रन बनाकर आलआउट हो गई और उसे 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024: LSG vs GT मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों और +1.120 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों और +2.518 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों और +0.775 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों और +0.517 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंकों और +0.409 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: LSG vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 316 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन 191 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 181 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 183 रनों के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 178 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

LSG vs GT मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 316 रन

साई सुदर्शन (GT) – 191 रन

रियान पराग (RR) – 185 रन

शुभमन गिल (GT) – 183 रन

संजू सैमसन (RR) – 178 रन

IPL 2024: LSG vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 8 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 7 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 7 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 7 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 7 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

LSG vs GT मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

युजवेंद्र चहल (RR) – 8 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 7 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 7 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 7 विकेट

खलील अहमद (DC) – 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.