Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट CSK vs KKR मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 8, 2024 at 11:46 PM
Modified at :April 8, 2024 at 11:46 PM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट CSK vs KKR मैच तक

चेन्नई के हाथों कोलकाता को सीजन की पहली हार मिली।

आईपीएल (IPL 2024) का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच लखनऊ में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम को 7 विकेट से आसान जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (3/18) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लखनऊ में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: CSK vs KKR मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों और +1.120 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों और +1.518 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंकों और +0.775 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों और +0.517 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंकों और +0.409 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: CSK vs KKR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 316 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के साईं सुदर्शन 191 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 181 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के शुभमन गिल 183 रनों के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 178 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

CSK vs KKR मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 316 रन

साई सुदर्शन (GT) – 191 रन

रियान पराग (RR) – 185 रन

शुभमन गिल (GT) – 183 रन

निकोलस पूरन (LSG) – 178 रन

IPL 2024: CSK vs KKR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 7 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 8 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 7 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 7 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 7 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

CSK vs KKR मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 9 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 8 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 7 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 7 विकेट

खलील अहमद (DC) – 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.