Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट LSG vs DC मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 13, 2024 at 12:10 AM
Modified at :April 13, 2024 at 12:10 AM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट LSG vs DC मैच तक

लखनऊ को हराकर दिल्ली ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

आईपीएल (IPL 2024) का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच मुंबई में खेला गया, जिसमें मेहमान टीम को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन 5 मैचों में दूसरी बार जीत हासिल हुई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन 5 मैचों में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज (5/21) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: LSG vs DC मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों और +0.871 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों और +1.518 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंकों और +0.666 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों और +0.775 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 6 अंकों और +0.344 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के बाद 4 अंकों और -0.975 के नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर आ गई है।

IPL 2024: LSG vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 319 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 261 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 255 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 246 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन 226 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

LSG vs DC मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 319 रन

रियान पराग (RR) – 261 रन

शुभमन गिल (GT) – 255 रन

संजू सैमसन (RR) – 246 रन

साई सुदर्शन (GT) – 226 रन

हेनरिक क्लासेन (SRH) – 226 रन

IPL 2024: LSG vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 10 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 9 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 8 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 9विकेटों के साथ चौथे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 8 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

LSG vs DC मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

जसप्रीत बुमराह (MI) – 10 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 10 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 9 विकेट

खलील अहमद (DC) – 9 विकेट

अर्शदीप सिंह (PBKS) – 8 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.