Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट GT vs DC मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 17, 2024 at 10:57 PM
Modified at :April 17, 2024 at 10:57 PM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट GT vs DC मैच तक

गुजरात को हराकर दिल्ली ने लगातार अपना दूसरा मैच जीता।

आईपीएल (IPL 2024) का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन 7 मैचों में तीसरी जीत हासिल की है, जबकि गुजरात टाइटंस को 7 मैचों में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (2/8) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 17.3 ओवरों में मात्र 89 के स्कोर पर आलआउट हो गई। 90 रनों के लक्ष्य लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: GT vs DC मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 10 अंकों और +1.688 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों और +0.767 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों और +0.726 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों और +0.502 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों और +0.038 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: GT vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 361 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 276 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 263 रनों के साथ चौथे स्थान पर और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 261 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

GT vs DC मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 361 रन

रियान पराग (RR) – 318 रन

संजू सैमसन (RR) – 276 रन

शुभमन गिल (GT) – 263 रन

रोहित शर्मा (MI) – 261 रन

IPL 2024: GT vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 10 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 10 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पैट कमिंस 9 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

GT vs DC मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

युजवेंद्र चहल (RR) – 12 विकेट

जसप्रीत बुमराह (MI) – 10 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 10 विकेट

खलील अहमद (DC) – 10 विकेट

पैट कमिंस (SRH) – 9 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.