Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट PBKS vs GT मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 21, 2024 at 11:49 PM
Modified at :April 21, 2024 at 11:53 PM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट PBKS vs GT मैच तक

रविवार को हुए डबल हेडर में कोलकाता और गुजरात ने अपने-अपने मैचों में बाजी मारी।

आईपीएल (IPL 2024) का 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 1 रन से जीत हासिल की। इस मुकाबले में केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (20 गेंदों पर 27 रन और 3/25) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, इस सीजन का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया, जिसमें गुजरात को 3 विकेट से जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में आर० साईं किशोर (4/33) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए। 223 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवरों में सिर्फ 221 के स्कोर पर आलआउट हो गई और उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, मुल्लांपुर में खेले गए पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 142 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: PBKS vs GT मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

Points table after PBKS vs  GT, IPL 2024

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों और +0.677 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंकों और +1.206 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों और +0.914 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों और +0.529 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों और +0.123 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: PBKS vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 379रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 324 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 297 रनों के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल 286 रनों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

PBKS vs GT मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 379 रन

ट्रैविस हेड (SRH) – 324 रन

रियान पराग (RR) – 318 रन

रोहित शर्मा (MI) – 297 रन

केएल राहुल (LSG) – 286 रन

IPL 2024: PBKS vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 12 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 11 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव 10 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

PBKS vs GT मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

जसप्रीत बुमराह (MI) – 13 विकेट

हर्षल पटेल (PBKS) – 13 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 12 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 12 विकेट

सैम करन (PBKS) – 11 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.