Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट GT vs MI मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 25, 2024 at 12:27 AM
Modified at :March 25, 2024 at 12:28 AM
Post Featured

रविवार को RR और GT ने LSG और MI के खिलाफ अपने-अपने मैच जीते।

आईपीएल (IPL 2024) का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में और 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इन मुकाबलों में क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस को जीत हासिल हुई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन को और गुजरात टाइटंस की ओर से साईं सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/4 रन बनाए थे। जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 173/6 ही बना सकी और उन्हें 20 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/6 बनाए। जवाब में उतरी मुम्बई ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी और उन्हें 6 रनों से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2024: GT vs MI मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

IPL 2024 points table as on March 24
IPL 2024 points table as on March 24.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल करने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब अंक तालिका में 2 अंकों और +0.1000 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस 2 अंकों और +0.300 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 2 अंकों और +0.779 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर और पंजाब किंग्स 2 अंकों और +0.455 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: GT vs MI मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, केकेआर के आंद्रे रसेल 64 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 64 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के सैम करन 63 रनों के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 63 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

GT vs MI मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

संजू सैमसन – 82 रन

आंद्रे रसेल – 64 रन

निकोलस पूरन – 64 रन

सैम करन – 63 रन

हेनरिक क्लासेन – 63 रन

IPL 2024: GT vs MI मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट चटकाने के बाद दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन 3 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा 3 विकेट के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 5वें स्थान पर हैं।

GT vs MI मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

मुस्तफिजुर रहमान – 4 विकेट

जसप्रीत बुमराह – 3 विकेट

टी नटराजन – 3 विकेट

हर्षित राणा – 3 विकेट

कुलदीप यादव – 2 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement