Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट RR vs PBKS मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 15, 2024 at 11:50 PM
Modified at :May 15, 2024 at 11:50 PM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट RR vs PBKS मैच तक

RR की हार के बाद KKR ने अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह पक्की कर ली है।

आईपीएल (IPL 2024) का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच (RR vs PBKS) गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स को 5 विकेट से जीत मिली। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान और ऑलराउंडर सैम करन (41 गेंदों पर 63* रन और 2/24) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, ने इस सीजन पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में पांचवीं जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों में पांचवीं बार हार झेली है।

गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए, जिसमें रियान पराग ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 48 और रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए। 145 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। उनकी ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 63* रन और राइली रूसो ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए।

IPL 2024: RR vs PBKS मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

IPL 2024 updated points table, Orange Cap & Purple cap after match 65, RR vs PBKS

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 19 अंकों और +1.428 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों और +0.273 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 14 अंकों और +0.528 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों और +0.406 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों और -0.377 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ 10 अंकों और -0.347 के नेट रन रेट के साथ 10वें से 9वें स्थान पर आ गई है और आधिकारिक रूप से प्लेऑफ से बाहर है।

IPL 2024: RR vs PBKS मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 661 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 533 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 531 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 527 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs PBKS मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 661 रन

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) – 583 रन

ट्रैविस हेड (SRH) – 533 रन

रियान पराग (RR) – 531 रन

साई सुदर्शन (GT) – 527 रन

IPL 2024: RR vs PBKS मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 22 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 18 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 17 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 17 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs PBKS मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

हर्षल पटेल (PBKS) – 22 विकेट

जसप्रीत बुमराह (MI) – 20 विकेट

वरूण चक्रवर्ती (KKR) – 18 विकेट

मुकेश कुमार (DC) – 17 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 17 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.