Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट RR vs DC मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 29, 2024 at 8:16 AM
Modified at :March 29, 2024 at 8:16 AM
Post Featured

राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत मिली।

आईपीएल (IPL 2024) का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से जीत हासिल हुई। राजस्थान के रियान पराग को इस मुकाबले में 45 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 85* रनों की शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी और उन्हें 12 रनों से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2024: RR vs DC मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

IPL 2024 updated points table as on March 28.
IPL 2024 updated points table as on March 28.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 रनों से जीत हासिल करने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल 2024 के अंक तालिका में 4 अंकों और +0.800 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन लगातार दूसरे हार के बाद 0अंक और -0.528 के नेट रन रेट के साथ 8वें स्थान पर आ गई है।

इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों और +1.979 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों और +0.675 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 2 अंकों और +0.200 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और पंजाब किंग्स 2 अंकों और +0.025 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: RR vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में 45 गेंदों पर 85* रनों की पारी खेलने के बाद राजस्थान के रियान पराग अब 127 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 143 रनों के साथ पहले स्थान पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 98 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 98 रनों के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 95 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs DC मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

हेनरिक क्लासेन (SRH) – 143 रन

रियान पराग (RR) – 127 रन

विराट कोहली (RCB) – 98 रन

संजू सैमसन (RR) – 97 रन

अभिषेक शर्मा (SRH) – 95 रन

IPL 2024: RR vs DC मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान 6 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार 3 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के टी नटराजन 3 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 3 विकेट के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 3 विकेट के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs DC मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 6 विकेट

हरप्रीत बरार (PBKS) – 3 विकेट

टी नटराजन (SRH) – 3 विकेट

हर्षित राणा (KKR) – 3 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 3 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement