Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 58 के बाद, PBKS vs MI

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 15, 2026 at 2:55 PM
Modified at :May 15, 2026 at 2:55 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 58 के बाद, PBKS vs MI

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच (PBKS vs MI) खेला गया। धर्मशाला में हुई इस भिड़ंत में मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रनों की पारी खेल मुंबई की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पंजाब की टीम पहले बैटिंग करने आई तो उनकी शुरुआत बहुत शानदार रही। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार हो गया था और एक समय 107 के स्कोर पर केवल एक विकेट गिरा था। उसके बाद 59 रनों के भीतर सात विकेट गिर गए, लेकिन जैसे-तैसे पुछल्ले बल्लेबाजों ने पंजाब को 200 के स्कोर तक पहुंचाया।

जब मुंबई की बैटिंग आई तो रोहित शर्मा सन बनाने में संघर्ष करते दिखे, जो 26 गेंदों में 25 रन बना पाए। रायन रिकल्टन ने 48 रनों की पारी खेली। MI की टीम विकेट बचाकर खेल रही थी, लेकिन जरूरी रन रेट बहुत बढ़ चुका था और अंतिम 5 ओवरों में उसे जीत के लिए 72 रन बनाने थे।

तिलक वर्मा और विल जैक्स ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उस धुनाई को पंजाब के गेंदबाज लंबे समय तक याद रखेंगे। तिलक वर्मा 33 गेंदों में 75 रन और विल जैक्स 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में किसी की पोजीशन पर असर नहीं पड़ा, लेकिन पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को गहरी चोट लगी है। दूसरी ओर जान लीजिए कि ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में अब कौन सबसे आगे है।

मैच 58 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 58, PBKS vs MI
IPL 2026 Updated Points Table After Match 58

मुंबई इंडियंस इस बड़ी जीत के बाद भी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर बनी हुई है, वो पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं हार झेलने के बाद भी पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है और उन्हें नेट रन रेट के मामले में भी नुकसान हुआ है। RCB और गुजरात टाइटंस 16-16 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

14 पॉइंट्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अभी तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12-12 पॉइंट्स हैं और ये दोनों टीम भी अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। दिल्ली कैपिटल्स अभी सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. (Image: IPL)

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 508 रन बना चुके हेनरिक क्लासेन टॉप पर विराजमान हैं, वहीं 501 रन बनाकर साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं, जिनके अभी 484 रन हैं। अभिषेक शर्मा और केएल राहुल क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 508 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 501 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) – 484 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 481 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 477 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की रेस के टॉप-5 गेंदबाजों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार सबसे पहले स्थान पर विराजमान हैं, वहीं कगिसो रबाड़ा 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। अंशुल कंबोज, राशिद खान और प्रिंस यादव बाकी 3 गेंदबाज हैं, जो टॉप-5 में शामिल हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 22 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.