Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 60 के बाद, KKR vs GT

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 17, 2026 at 2:30 PM
Modified at :May 17, 2026 at 2:30 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 60 के बाद, KKR vs GT

गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर, कोलकाता की उम्मीद बाकी।

आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला गया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में केकेआर की टीम 29 रनों से विजयी रही और उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।

गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, यह फैसला आगे चलकर उनपर उल्टा पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने आई तो उसने 247 रनों का स्कोर खड़ा कर डाला। यह आईपीएल के इतिहास में केकेआर का तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। फिन एलन ने 93 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 82 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने भी फिफ्टी लगाई।

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 3 ओवर में 42 रन बना दिए थे। लेकिन सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। मगर शुभमन गिल डटे हुए थे, जिन्होंने 85 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 57 रनों का योगदान दिया।

दूसरा विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन मैदान में वापस लौट आए, जिन्होंने खूब कोशिश की लेकिन गुजरात को 29 रनों की हार से नहीं बचा पाए। अभी कोलकाता और गुजरात, दोनों टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं।

कोलकाता की इस जीत के बाद जान लीजिए पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं। साथ ही यह भी जानिए कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन सबसे आगे चल रहा है।

मैच 60 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
IPL 2026 Updated Points Table after match 60, KKR vs GT
IPL 2026 Updated Points Table After Match 60

29 रनों की जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर है, जिनके अभी 16 अंक हैं। RCB टॉप पर बनी हुई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स फिलहाल टॉप-4 में बने हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भी उम्मीद नहीं टूटी है, जिन दोनों के 12-12 पॉइंट्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ टेबल में आठवें स्थान पर है। हालांकि दिल्ली के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बहुत कम है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Fastest to 2000 runs in IPL: Sai Sudharsan breaks 13-year-old record of Chris Gayle in IPL 2026
Sai Sudharsan

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले साई सुदर्शन अब ऑरेंज कैप के लीडर बन गए हैं। उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों ने साढ़े पांच सौ रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। हेनरिक क्लासेन तीसरे और 484 रन बना चुके विराट कोहली चौथे नंबर पर बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।

  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 554 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 552 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 508 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) – 484 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 481 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। 22 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं और कगिसो रबाड़ा 21 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। CSK के युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज 19 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। प्रिंस यादव और राशिद खान भी टॉप-5 में हैं, ये दोनों गेंदबाज अब तक 16-16 विकेट ले चुके हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 22 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.