Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 62 के बाद, DC vs RR

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 18, 2026 at 2:44 PM
Modified at :May 18, 2026 at 2:44 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 62 के बाद, DC vs RR

RCB ने क्वालीफाई किया, दिल्ली की उम्मीद अब भी कायम है।

आईपीएल 2026 में रविवार को 2 बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। वहीं दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर ने 71 रन और विराट कोहली ने भी 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

पंजाब किंग्स की टीम विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई तो लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण बेंगलुरू की टीम मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करती चली गई। शशांक सिंह ने पुरजोर कोशिश करते हुए 56 रन बनाए, लेकिन पंजाब की लगातार छठी हार को टाल नहीं पाए।

वहीं दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेली और वैभव सूर्यवंशी ने भी 46 रनों का योगदान दिया। वहीं दिल्ली के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने 105 रनों की शतकीय साझेदारी की।

दोनों ने फिफ्टी लगाई और बाकी का काम अक्षर पटेल की 18 गेंदों में 34 रनों की पारी ने कर दिया। दिल्ली ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। रविवार के दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ प्लेऑफ के समीकरण भी बदले हैं। साथ ही जान लीजिए कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस को कौन लीड कर रहा है।

मैच 62 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
IPL 2026 Updated Points Table after match 62, DC vs RR
IPL 2026 Updated Points Table After Match 62

दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है, उनके 13 मैचों में 12 अंक हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स एक स्थान के नुकसान के साथ छठे पायदान पर चली गई है। वहीं पंजाब किंग्स पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पंजाब किंग्स लगातार 6 हार के बाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 16 पॉइंट्स हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टॉप-4 में बनी हुई है और 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल पांचवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, जो क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Fastest to 2000 runs in IPL: Sai Sudharsan breaks 13-year-old record of Chris Gayle in IPL 2026
Sai Sudharsan

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले 2 स्थानों पर कब्जा जमाया हुआ है। राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले केएल राहुल अब 533 रन बनाकर चौथे स्थान पर आ गए हैं।

वहीं 542 रनों के साथ विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। लंबे समय तक ऑरेंज कैप की रेस में लीडर बने रहे हेनरिक क्लासेन अब पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी फिलहाल छठे पायदान पर हैं।

  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 554 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 552 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) – 542 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 533 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 508 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट लेकर जोफ्रा आर्चर ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है, वह अब 17 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी लीड बढ़ा ली है, जो अब तक 24 विकेट चटका चुके हैं। 21 विकेट के साथ कगिसो रबाडा दूसरे और अंशुल कंबोज तीसरे पायदान पर हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 24 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 17 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.