Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 63 के बाद, CSK vs SRH

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 19, 2026 at 4:56 PM
Modified at :May 19, 2026 at 4:56 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 63 के बाद, CSK vs SRH

प्लेऑफ में पहुंची SRH, चेन्नई सुपर किंग्स को लगा झटका

आईपीएल 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला गया। हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ क्वालीफिकेशन पक्का कर लिया है। ईशान किशन की 70 रनों की मैच जिताऊ पारी ने SRH को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे। 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अंदाज में 47 रनों की पारी खेली। एक समय चेन्नई 200 के स्कोर की तरफ आगे बढ़ रही थी, लेकिन डेथ ओवरों में उनके रन रेट पर ब्रेक लग गया। अंतिम ओवरों में खराब बैटिंग आगे चलकर उनकी हार के मुख्य कारणों में से एक बनी।

दूसरी ओर 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। SRH ने 13वें ओवर में जाकर 100 रनों का आंकड़ा पार किया। चेन्नई की जीत की उम्मीद बढ़ने लगी थी, लेकिन ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की 75 रनों की पार्टनरशिप ने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया।

क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि किशन 70 रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज ने जब किशन का विकेट लिया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हैदराबाद की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की दौड़ स्पष्ट हो चुकी है और प्लेऑफ का सिर्फ एक स्लॉट बचा है। दूसरी ओर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में लगातार उठापटक जारी है।

मैच 63 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
IPL 2026 Updated Points Table after match 63, CSK vs SRH
IPL 2026 Updated Points Table After Match 63

सनराइजर्स हैदराबाद एक और जीत के साथ प्लेऑफ में चली गई है, वो अभी टेबल में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और छठे स्थान पर मौजूद है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस ने टेबल पर दबदबा बनाया हुआ है और अभी टेबल के पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया हुआ है।

पंजाब किंग्स चौथे पायदान पर है, वहीं राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीद भी अभी कायम है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. Image-IPL

हेनरिक क्लासेन एक बार ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर आ गए हैं, जिनके नाम 555 रन हैं। क्लासेन, दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन और तीसरे पायदान पर शुभमन गिल, इन तीन बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 3 रनों का अंतर है। 542 रन बना चुके विराट कोहली चौथे और केएल राहुल पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 70 रन की पारी खेल ईशान किशन एक बार फिर टॉप-10 में आ गए हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 555 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 554 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 552 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) – 542 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 533 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव को नीचे धकेलकर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा दोबारा से टॉप-5 में आ गए हैं। 24 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं और कगिसो रबाड़ा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके अभी 21 विकेट हैं। अंशुल कंबोज की पिछले मैचों में जमकर पिटाई हुई है, वह 20 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 24 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 20 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स ) – 17 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 17 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.