Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 65 के बाद, KKR vs MI

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 21, 2026 at 2:32 PM
Modified at :May 21, 2026 at 2:33 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 65 के बाद, KKR vs MI
Advertisement

KKR ने टेबल में लगाई छलांग, प्लेऑफ की उम्मीद कायम।

आईपीएल 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला गया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता को 4 विकेट से जीत मिली। इस जीत के सहारे केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है।

मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने आई, लेकिन 8 ओवर के खेल के बाद बारिश आ गई। खैर ओवरों में कटौती नहीं हुई, लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप हो गए। डेथ ओवरों में कॉर्बिन बॉश की 18 गेंद में 32 रनों की कैमियो पारी की बदौलत मुंबई 147 के स्कोर तक पहुंच पाई।

टारगेट का पीछा करने आई कोलकाता की शुरुआत खराब रही, क्योंकि फिन एलन, कप्तान अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन 54 के स्कोर तक अपना-अपना विकेट खो चुके थे। मनीष पांडे और रोवमैन पावेल केकेआर के लिए तारणहार बनकर आए और 64 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की।

पांडे ने 45 रन और पावेल ने 40 रन बनाए। 19वें ओवर में जाकर कोलकाता ने अपनी जीत सुनिश्चित की। उनकी इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है और प्लेऑफ की दौड़ में भी उथल-पुथल मच गई है। इसके साथ ही जान लीजिए कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कौन है?

मैच 65 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 65, KKR vs MI
IPL 2026 Updated Points Table After Match 65

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और नौवें स्थान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। वहीं पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, इन 5 टीमों की प्लेऑफ की उम्मीद अब भी कायम है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi, RR, IPL 2026
Vaibhav Sooryavanshi. (Credits: BCCI/IPL)

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में लीडर बने हुए हैं, जिनके अभी 579 रन हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 563 रन हैं। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद क्रमशः हेनरिक क्लासेन, साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच केवल 3 रनों का अंतर है।

  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 579 रन
  • मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 563 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 555 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 554 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 552 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप अभी भुवनेश्वर कुमार के पास है, जो अब तक 24 विकेट ले चुके हैं। कगिसो रबाडा दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 18 विकेट के साथ जोफ्रा आर्चर चौथे पायदान पर हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी ने टॉप-5 में एंट्री ली है। कार्तिक अब तक कुल 18 विकेट चटका चुके हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 24 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 20 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स ) – 18 विकेट
  • कार्तिक त्यागी (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 18 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Advertisement